हरीश शर्मा
सिंगोली । सावन के अंतिम सोमवार पर नगर में जमकर आस्था उमड़ी प्रातः से ही मंदिरों में भोले के भक्त पहुंचने लगे जो पूजा अर्चना और अभिषेक करते नजर आए तो किसी ने कांवड़ में जल भरकर भोलेनाथ का अभिषेक किया कोई मंदिरों में बैठकर भजन कीर्तन कर रहा था भोले के प्रति आस्था का यह क्रम देर शाम तक चलता रहा वही प्रति सोमवार की तरह सावन माह के अंतिम सोमवार पर भी दोपहर पश्चात स्थानीय भूतेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में भूत भावन भोलेनाथ की शाही सवारी प्रारंभ हुई जिसमें डीजे साउंड पर बम बम भोले, बम लहरी, किसी को भांग का नशा है मुझे तेरा नशा है भोले के भक्त रहे मस्त-मस्त, की स्वर लहरियां बिखर रही थी जिसमें भक्तों का उत्साह भी देखते बन रहा था वही नगर भ्रमण पर निकले भोलेनाथ की नगर के नागरिकों ने जगह-जगह पूजा अर्चना कर भोले से आशीर्वाद प्राप्त किया सवारी के मुख्य आकर्षण का केंद्र भस्म रमैया आरती के कलाकारों द्वारा शाही सवारी में आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई जिसमें भोले के भक्त भी भोले की भक्ति में रमे हुए थे सवारी नगर के वीर तेजाजी मार्ग, अहिसा पथ, बापू बाजार, होती हुई बोहरा जी के घाट पहुंची जहां पर भगवान भोलेनाथ की महा आरती और पूजा अर्चना कर प्रसादी का वितरण करने के पश्चात सवारी का विसर्जन किया गया।
