ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: सुहागरात के दिन घरवालों को खिलाया नशीला खाना, फिर नगदी जेवर लेकर फुर्र हुई लुटेरी दुल्हन..
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दुल्हन बनाकर जिसे अपने घर में लाए थे, उसने ही पूरे परिवार को नशीला खाना खिलाकर सुला दिया, और जाते जाते स...

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दुल्हन बनाकर जिसे अपने घर में लाए थे, उसने ही पूरे परिवार को नशीला खाना खिलाकर सुला दिया, और जाते जाते सारा सोना और नगदी लेकर फरार हो गई. अब पीड़ित दूल्हा और उसका परिवार अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं. वहीं लुटेरी दुल्हन का कोई सुराग नहीं मिल रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है.
*दुल्हन ने सभी को खाना बनाकर खिलाया*
मिली जानकारी के मुताबिक, मामला झांझनपुर का है. यहां के निवासी सनी की इस महीने की दो अगस्त को शादी बरेली के गंज कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली पूजा के साथ हुई थी. 
नई दुल्हन के आने से घर में खुशी का माहौल था. सुहागरात वाले दिन यानी शनिवार की रात दुल्हन ने सभी को खाना बनाकर खिलाया. परिवार के सभी सदस्य ऊपर घर में सोने चले गए. जबकि दूल्हा दुल्हन के साथ नीचे कमरे में सो रहा था. लेकिन सभी सोते ही रह गए और दुल्हन भाग गई. जब परिजनों को होश आया तो घर से दुल्हन पूजा गायब थी और घर में रखी हुई नगदी, जेवर आदि सब गायब थे. फौरन ही सूचना पुलिस को दी गई. आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

About Author

Advertisement

 
Top