ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: मंदसौर का स्मैक तस्कर जबलपुर में पकड़ाया.......पडे पूरी खबर....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी मे लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 50 ग्राम स्मैक कीमती 5 लाख रूपये की जप्त थाना माढेताल   461/19  धारा ...

मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी मे लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 50 ग्राम स्मैक कीमती 5 लाख रूपये की जप्त

थाना माढेताल   461/19  धारा 8, 21 एनडीपीएस एक्ट

गिरफ्तार आरोपी-
1-बालाराम गुप्ता पिता रामचंद्र गुप्ता उम्र 51 वर्ष निवासी दाल मण्डी, थाना सुवासरा जिला मंदसौर

जप्ती- 50 ग्राम स्मैक कीमती 5 लाख रूपये की ।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह (भा.पु.से.), द्वारा अवैध मादक पदार्थ, के कारोबार में लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक दक्षिण डॉ. संजीव उइके , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक    ( अपराध ) श्री शिवेश िंसह बघेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली/गढा श्री दीपक मिश्रा के मार्ग निर्देशन में थाना माढेताल पुलिस एवं क्राईम ब्रांच की टीम को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त आरोपी को 50 ग्राम स्मैक के साथ रंगे हाथ पकड़ने से सफलता हासिल हुई है।
थाना माढोताल में दिनॉक 12-08-19 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो आसमानी रंग कर फुल शर्ट व नीला पैंट पहने है जिसकी उम 40-50 वर्ष होगी, पाटन बाईपास रोड किनारे अपने पास काफी मात्रा में मादक पदार्थ स्मैक रखे हुये विक्रय करने हेतु किसी ग्राहक के इंतजार में खडा है। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से थाना माढेताल एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गयी मुखबिर के बतायेनुसार हुलिये का व्यक्ति पाटन बाईपास में  खडा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम बालाराम गुप्ता निवासी सुवासरा दाल मण्डी  थाना सुवासरा जिला मंदसौर बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी जो पहने हुये पैंट के दाहिनी जेब मे एक सफेद पॉलीथीन में मादक पदार्थ स्मैक रखे मिला जो तौल करने पर कुल  50 ग्राम होना पायी गयी जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय मार्केट में कीमत 5 लाख रूपये है जप्त करतें हुये आरोपी के विरूद्ध थाना माढोताल में धारा 8, 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त स्मैक कहॉ से और कैसे प्राप्त की के सम्बंध मे पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी थाना प्रभारी माढेताल, उ.नि. रविकरण सिंह, स.उ.नि. राजेन्द्र प्रसाद अहिरवार, संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक मिश्रा, आरक्षक संदीप, दिनेश, क्राईम बांच के स.उ.नि. अमरीश पाण्डे, आरक्षक बलराम पाण्डे, अतुल गर्ग, नितिन मिश्रा, शैलेन्द्र कौरव, महेश कहार की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह (भा.पु.से.) ने टीम को नगद पुरूस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है ।

About Author

Advertisement

 
Top