ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: बड़ा ऐलान :: कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान किया है, सरकार ने 1 लाख 70 हजार करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा ..... क्‍या क्‍या मिलेगा इस पेकेज में पढे पुरी खबर
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
नीमच । कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने 1 लाख 70 हजार करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा कर दी है। इ...


नीमच । कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने 1 लाख 70 हजार करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कोरोना से लड़ रहे कर्मचारियों का 50 लाख का मेडिकल बीमा करने की घोषणा भी की है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों के लिए सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी भूखा न रहे। हर व्यक्ति को 5 किलो गेंहू और 5 किलो चावल अगले तीन महीने तक अतिरिक्त दिया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र के हिसाब से 1 किलो दाल को भी दिया जाएगा। सीतारमण ने कहा कि सफेद कपड़ों में भगवान घूम रहे हैं उनकी सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है। लॉक डाउन को 48 घंटे हो चुके हैं।

वित्तमंत्री ने किसानों को लेकर भी बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि अप्रैल के पहले हफ्ते में उनके खातों में 2 हजार की किश्त डाल दी जाएगी। 8 करोड़ 70 लाख किसानों को इसका लाभ मिलेगा। मनरेगा के मजदूरों को मिलने वाली राशि को भी बढ़ाया जाएगा। इससे देश के पांच करोड़ परिवार को लाभ मिलेगा। हर मजदूर को 2 हजार रुपए ज्यादा का लाभ मिलेगा।

वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें - 
दिव्यांग, वृद्ध और विधवा :

1 हजार रुपए अतिरिक्त अगले तीन महीने तक दो किस्तों में मिलेंगे, जिससे करीब 3 करोड़ लोगों को फायदा होगा।
ये पैसा सीधा उनके खातों में ट्रांसफर किया जाएगा 
जन धन योजना : 20.5 करोड़ महिलाओं के खाते में 500 रुपए प्रति माह तीन महीने तक ट्रांसफर किए जाएंगे 
उज्जवला योजना :

अगले तीन महीने तक मुफ्त में रसोई गैस सिलेंडर मिलते रहेंगे 
सरकार का प्रयास :

अन्न, धन और गैस की चिंता से मुक्त करना बता दें कि सरकार वित्तीय हालात को देखते हुए पहले से ही भारतीय रिजर्व बैंक, पूंजी बाजार नियामक प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ऑफ इंडिया के साथ लगातार चर्चा कर रही है। इस बात का अनुमान लगाया जा रहा था कि आज वित्त मंत्री सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों और दैनिक मजदूरी श्रमिकों पर बड़ा ऐलान कर सकती है। इसके अलावा बाजार में लिक्विडिटी बढ़ाने पर भी घोषणा की उम्मीद थी।

About Author

Advertisement

 
Top