नीमच आज दिनांक 31 ,5,2020 को कलेक्टर श्री राजे के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक श्री मनोज राय के निर्देशन पर आबकारी अधिकारी अनिल सचान की हमराह टीम ने नभ्भे ,90000 हजार की कच्ची शराब बनाने के कच्चे माल जप्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग मनासा द्वारा ग्राम चपलाना में दबीश दि गई । जिसमे कच्ची हाथ भट्टी के 3 प्रकरण दर्ज किये गये । आरोपी ग्यारसी बाई पति देवीलाल बाछडा के यहा से 5 लीटर कच्ची शराब, व कमली बाई पति राधेश्याम बाछडा के यहा से 4 लीटर कच्ची शराब व मन्जू बाई पति राजेश बाछडा के यहा से 3 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई । एव 31 प्लास्टिक की केनो से 465 किलो महुआ लहान जप्त कर मौके पर नष्ट किया गया व कच्ची शराब बनाने के ऊपकरण जप्त किये।
जानकारी के अनुसार कच्ची शराब बनाने के लिए महुवा लहान प्लास्टिक की केनो में जमीन में गाड़ कर छुपा रखा था परंतु आबकारी की टीम ने जमीन में छुपा रखी केने डुंड ली आबकारी उपनिरीक्षक आर एस गरवाल आरक्षक चेतन राठौर, विष्णू सिह यादव की सक्रिय भूमिका रही
नीमच जिले में लॉक डाउन है जिला कलेक्टर जितेन्द्र सिंह राजे व पुलिस अधीक्षक कोरोना को लेकर मोर्चा संभाल रखा है व अवैध कार्य पर बराबर ध्यान दे रहे हैं और इनके आदेस मिलते ही आबकारी अधिकारी अनिल सचान बड़ी फुर्ती से छापेमारी कार्यवाही करते हैं सचान पहले भी कई छापेमारी कार्यवाही कर चुके हैं सचान ने बताया की कलेक्टर व पुलीस अधीक्षक के निर्देश पर कच्ची शराब बनाने वालों पर कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी
