ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: नीमच जिले में एक लाख 42 हजार से अधिक की हुई स्क्रीनिंग ,52 सेम्पल और भेजे कोरोना जांच के लिए......
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
नीमच 20 मई 2020, जिले से लगातार कोरोना जांच सेम्पल भेजे जा रहे है। अब तक कुल 1088 सेम्पल कोरोना जांच के लिए भेजे इनसे 1016 की रिपोर्...


नीमच 20 मई 2020, जिले से लगातार कोरोना जांच सेम्पल भेजे जा रहे है। अब तक कुल 1088 सेम्पल कोरोना जांच के लिए भेजे इनसे 1016 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है| जिनमे 52 कोरोना के पोजिटिव आये है और 926 नेगेटिव प्राप्त हुए है। कोरोना संक्रमित 23 लोग जिला चिकित्सालय से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये गए है। वर्तमान में कुल कोरोना एक्टिव केस 26 है। कन्टेनमेंट क्षेत्र और संस्थागत स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोरोना संदिग्ध लगने पर चिकित्सको द्वारा सेम्पल लेने का कार्य किया गया है। 
जिले में बनाये गए कुल 10 कन्टेनमेंट एरिया में एक्टिव कोरोना जाँच सर्वे कार्य स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन की मदद से किया जा रहा है। जहा से कोरोंना के संदेहास्पद केस निकल कर आएं, इन्‍हे संस्थागत कोरेंटाईन किये है। पोजिटिव मरीजो को चिकित्सालय में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए है।  कोविड केयर सेंटर पर 83 लोगो को आइसोलेट किए गए 16 लोगो को भर्ती व उपचार किया जा रहा है। वह सभी स्वस्थ हैं। जिले में 10 क्षेत्रो हमाल मोहल्ला,स्कीम नम्बर 7,आर बी एस अस्पताल मेह्नोत नगर, घंटाघर क्षेत्र ,टेगोर मार्ग ,और हिंगोरिया फाटक,शिक्षक कोलोनी,ग्वाल टोली,नूरी कोलोनी मनासा,और जमुनिया कलां,उम्मेदपुरा जावद को कंटाइमेंट झोन बनाकर इनसे आवागमन प्रतिबंधित कर, स्वास्थ्य विभाग की 24 टीमें सर्वे कर रही है ।
डॉ भारती ने सभी से अपील की है, कि कंटाईमेंट झोन में सभी निवासरत,  स्वाथ्य विभाग की टीम को सही सही जानकारी के साथ सहयोग प्रदान करे। किसी प्रकार की समस्या होने पर कंट्रोलरूम पर सूचना दे, बाहर से आने वाले व्यक्ति जिनमे सर्दी खांसी और बुखार के लक्षण है वह जिला चिकित्सालय में जाँच व् उपचार करवाए | जिलास्तर पर कंट्रोल रूम 07423228501 पर सम्पर्क कर विस्‍तृत जानकारी हेतु काल सेंटर 104 और 181 पर प्राप्‍त की जा सकती है |

About Author

Advertisement

 
Top