नीमच भादवामाता में नाला गहरीकरण व नीमच सिटी रावण रुंडी के नाला गहरीकरण का मनरेगा में काम शुरू हो जिससे मजदूर को काम ओर मजदूरी मील सके।इसके लिए चाहे मेरी विधायक निधि से काम शुरू कर लें आवंटन लाबे पर एडजेस्ट कर सकते है। ये 2-3 दिन में ही कार्य प्रारम्भ हो।
मध्यमवर्गीय परिवार को खाधान्न उपलब्ध करने की व्यवस्था हो सूचीबद्ध कर इन जरूरतमंद परिवार को खाधान्न उपलब्ध कराया जाए।स्वदेशी को बढ़ाने के लिए छोटे कुटीर उद्योग प्रारम्भ हो।आज शाम मप्र के मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर नई मंडी में माल बेचने का प्रस्ताव रखेगे।मास्क बनाने व वितरन का कार्य आम व्यक्ति तक हो। टोकन आवश्यक हो, चाहे 5 रुपये हो।छोटे ठेला, गुमटी , फुटपाथ पर कार्य करने वाले व्यापारियों को सरकार की ओर से 10000 की सहायता देना निश्चित किया है इसकी प्राथमिकता से सूची बनाई जाए।जिससे इन्हें सुविधा मिल सके।
