जावद भीलवाड़ा शहर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में उपचारत उम्मैदपुरा जावद नीमच मध्य प्रदेश निवासी कृष्णा 65 वर्ष महिला जिसे 4 दिन पूर्व जावद से लेकर भीलवाड़ा अरिहंत हॉस्पिटल में ले जाया गया था और वहां भर्ती करवाया था वहां से 2 घंटे बाद महात्मा गांधी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया था। आज महिला ने हास्पिटल में वेंटिलेटर पर दम तोड़ दिया । महिला को निमोनिया बताया जा रहा है।
भीलवाड़ा में कोरोना से मंगलवार को तीसरी मौत हो गई। आज दम तोडने वाली बुजुर्ग महिला मध्यप्रदेश की रहने वाली है और तीन दिन पहले ही संक्रमित पाये जाने से जिला अस्पताल के आइसोलेट वार्ड में भर्ती हुई थी। इससे पहले दो बुजुर्गों की मौत हो चुकी है। वहीं संक्रमितों का आंकड़ा भी अब 82 तक पहुंच चुका है। चिकित्सा विभागीय सूत्रों के अनुसार, मध्यप्रदेश के नीमच जिले के तारापुर(जावद) की रहने वाली 65 वर्षीया कृष्णा 17 मई को कोरोना संक्रमित निकली थी। कृष्णा के पति नहीं है। कृष्णा, यहां ट्रांसपोर्ट नगर सरकारी स्कूल के पास रहने वाले व्यक्ति की नानी सास है। छीपा, शनिवार को ही कृष्णा को उनके गांव से यहां लाये थे। बीमार होने से कृष्णा को अरिहंत हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों को कृष्ण में कोरोना जैसे लक्षण नजर आये, इसके चलते उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां कोरोना जांच के सैंपल लिये जाकर बुजुर्ग कृष्णा को आइसोलेट वार्ड में भर्ती कर लिया गया। कृष्णा, जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाई गई। यहां आने के बाद कृष्णा के कोरोना जांच संबंधित सैंपल लिये गये। इस बीच, कृष्णा की हालत नाजूक होने से उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। मंगलवार दोपहर बाद कृष्णा ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही भीलवाड़ा में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3 हो गई। इससे पहले रायपुर थाना इलाके व शहर के दो बुजुर्गों की कोरोना से मौत हो गई थी। महात्मा गांधी अस्पताल के पीएमओ डॉ. अरुण गौड़ ने हलचल को बताया कि मंगलवार को दम तोडने वाली कृष्णा भी पहले जान गंवाने वाले दो बुजुर्गों की तरह किडनी और निमोनिया से ग्रसित थी।