ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: नीमच रेड झोन में, बंद रहेंगे बाजार, मंगलवार को बाजार खुलेने के बाद दोबारा बंद कराने की शुरुआत ..... पढ़े पूरी खबर
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
बाजार में सिर्फ दवा, किराना व जरूरी सामान की दुकानें ही खुलेगी नीमच। मप्र के सीएम के आदेश के बाद नीमच फिर रेड झोन में आ गया है। इस...


बाजार में सिर्फ दवा, किराना व जरूरी सामान की दुकानें ही खुलेगी
नीमच। मप्र के सीएम के आदेश के बाद नीमच फिर रेड झोन में आ गया है। इस कारण शहर के बाजार बंद रहेंगे। बाजार में सिर्फ दवा, किराना सहित अन्य जरूरी सामान की दुकानें ही खुलेगी। बाजार खुलने के बाद प्रशासनिक अमला दोबारा बाजार बंद कराने के लिए सामने आया है। संभावना है कि सुबह 11 बजे तक बाजार पूर्ववत बंद हो जाएगा।
कोरोना के संक्रमण को थामने के लिए देश व प्रदेश में लॉक डाउन 4 चल रहा है। केंद्र सरकार की गाइड लाइन के हिसाब से पूर्व में रेड, ग्रीन व ऑरेंज झोन निर्धारित किए गए थे लेकिन मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में सिर्फ दो झोन ही बनाने की घोषणा की थी। सीएम के इस आदेश के बाद कोरोना संक्रमण के कारण नीमच भी रेड झोन में आ गया। यही कारण है कि जिले के बाजार में व्यापारियों व नागरिकों को मिली रियायत भी लगभग स्थगित हो गई है। जिला स्तर पर मिली रियायत के अनुसार मंगलवार को जिले के बाजार खुले लेकिन कुछ देर बाद जिला प्रशासन, पुलिस व अन्य सरकारी विभाग का अमला बाजार में उतरा और बाजार बंद कराने की कोशिश शुरू की। अमले ने व्यापारियों को समझाइश देकर सुबह करीब 11 बजे तक बाजार बंद करने की बात कही। इस समझाइश व हिदायत के बाद बाजार में एकाएक गहमा-गहमी बढ़ गई। जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के स्तर पर रेड झोन व रियायतें निरस्त करने की अधिकृत घोषणा होना बाकी है।

About Author

Advertisement

 
Top