ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: नीमच जिले में जावद नगर के बिगड़ते हालात चिन्ता का विषय -पूर्व विधायक दुलीचंद जैन
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
हालात को लेकर मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से की चर्चा  हरीश शर्मा सिंगोली। नीमच जिले में जावद नगर के हालात कोरोना को लेकर दिन...

हालात को लेकर मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से की चर्चा 
हरीश शर्मा
सिंगोली। नीमच जिले में जावद नगर के हालात कोरोना को लेकर दिन प्रतिदिन गंभीर होते जा रहे हैं। हर रोज कोरोना पाॅजिटिव केस आ रहे हैं जिले में कुल 201 लोग पाॅजिटिव पाये गये हैं उनमे लगभग 140 केस जावद ओर उम्मेदपुरा गांव के है जो अपने आप मे एक चिन्ता का विषय हो गया है। प्रशासन के अधिकारी जिसमे उज्जैन कमिश्नर आईजी डीआइजी कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सहित लगातार जावद का दौरा कर रहे हैं फिर भी हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इस बात को लेकर जावद क्षैत्र के पूर्व विधायक दुलीचंद जैन ने चिंता जताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओर स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा से चर्चा कर हालातों से अवगत कराया ओर जावद क्षैत्र में तुरंत प्रभावी कदम उठाने का निवेदन किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री ओर स्वास्थ्य मंत्री भी नीमच जिले के हालातो को लेकर चिन्तित है ओर हर संभव प्रयास करके जावद एवं जिले के हालात कंट्रोल करने की बात कही। जिले के लोगों मे कोरोना के कारण दहशत का वातावरण बना हुआ है। पूर्व विधायक दुलीचंद जैन ने प्रशासन के अधिकारियों से निवेदन करते हुए कुछ सख्त कदम उठाने की बात कही है। जैन ने जावद के नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में धैर्य से काम ले ओर शासन की एडवाइजरी का पुरा पालन करके अपने आप को सुरक्षित रखे।

About Author

Advertisement

 
Top