सिवनी जिले के इस शिक्षक ने अपनी बेटी की शादी कार्ड पर प्रशासन की तरफ से जारी कोरोना का संदेश छपवाया है. इस कार्ड में कोरोना से रोकथाम के लिए गाइडलाइन का जिक्र किया गया।
सिवनी कोरोना वायरस की वजह से शादियों का रंग भी फीका नजर आ रहा है. लोगों को शादियों के लिए प्रशासन से अनुमति भी लेनी पड़ रही है. वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के एक शिक्षक ने एक ऐसी पहल की है जिसकी सब तारीफ कर रहे हैं. दरअसल सिवनी जिले के इस शिक्षक ने अपनी बेटी की शादी कार्ड पर प्रशासन की तरफ से जारी कोरोना का संदेश छपवाया है. इस कार्ड में कोरोना से रोकथाम के लिए गाइडलाइन का जिक्र किया गया है।सिवनी मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर उगली गांव के शिक्षक लीलाधर हनुमत के बेटी की शादी 4 जून को है.
उन्होंने बेटी के शादी के कार्ड में कोरोना वायरस से बचने के सभी सावधानियां को लिखवाया है. शिक्षक लीलाधर हनुमत ने बताया कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया है ताकि कोरोना वायरस को लेकर लोग जागरूक रहे. इसके अलावा उन्होंने बेटी की शादी के लिए जिन लोगों को निमंत्रण दिया है उनसे शादी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की भी अपील की है।
