नीमच। म.प्र. में कमलनाथ की सरकार गिराने की एक हकीकत का आॅडियो वायरल हुआ है जिसमें म.प्र. के मुख्यमंत्राी शिवराज सिंह चैहान अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह रहे है कि म.प्र. में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार कैसे गिरी आॅडियो में शिवराज सिंह चोहान बोल रहे है कि कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिंया तथा तुलसी सिलावत हमारा साथ नहीं देते तो कांग्रेस की सरकार का गिरना असंभव था इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा ने सुनियोजित तरीके से म.प्र. की एक निर्वाचित तथा पूर्ण बहुमत वाली सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा है। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अजित काठेड़ तथा जिला कांग्रेस के प्रवक्ता भगत वर्मा ने अपने एक संयुक्त बयान में कहा कि भाजपा का कृत्य न केवल हमारे लोकतंत्र को कमजोर करता है बल्कि वैश्चिक स्तर पर भारत का प्रजातांत्रिक मूल्यो को गिराता है। श्री काठेड़ ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक परंपरा और भारत के लोकतंत्र में जनता की हिस्सेदारी वैश्चिक स्तर पर एक बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करती है। भाजपा की लोकतंत्र को खत्म करने की इस साजिश से जन-जन को कांग्रेस के कार्यकर्ता के माध्यम से अवगत करवाएगे तथा उन्होने कहा कि भाजपा का यह कृत्य लोकतांत्रिक प्रणाली पर एक बड़ा कुठाराघात है कांग्रेस के कार्यकर्ता जगह-जगह पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर आवाज उठाएगे। भाजपा के इस कृत्य को लेकर जिला कांग्रेस नीमच के नेतृत्व में भाजपा के द्वारा जो लोकतांत्रिक विरोधी कार्य किया गया है उसके विरोध में प्रदर्शन कर 12 जुन को सुबह 11-30 बजे कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जावेगा। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री काठेड़ ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से कहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए सोश्यल डिस्टेंस का पालन करें तथा मास्क लगाकर आवें।
Home
»
»Unlabelled
» कमलनाथ सरकार को गिराने का सच आया सामने भाजपा के लोकतंत्रा विरोधी कार्य के विरोध में प्रदर्शन कर जिला कांग्रेस देगी ज्ञापन -अजित काठेड़
About Author
The part time Blogger love to blog on various categories like Web Development, SEO Guide, Tips and Tricks, Android Stuff, etc including Linux Hacking Tricks and tips. A Blogger Template Designer; designed many popular themes.
Advertisement
