ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: 21 गांवों का दौरा करेंगे कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनाराण पाटीदार
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
नीमच.  नीमच विधानसभा कांग्रेस प्रत्यााशी  सत्यनारायण पाटीदार 18 नवंबर रविवार को  सुबह 8 बजे गिरादौड़ा, 8.30 बजे कानाखेड़ा,  9 बजे बिसलवा...

नीमच.  नीमच विधानसभा कांग्रेस प्रत्यााशी  सत्यनारायण पाटीदार 18 नवंबर रविवार को  सुबह 8 बजे गिरादौड़ा, 8.30 बजे कानाखेड़ा,  9 बजे बिसलवास बामनिया, 9.30 बजे दसानी, 10 बजे रेवली-देवली, 11 बजे बिसलवास सोनिगरा, 11.20 बजे रामपुरिया, 11.30 बजे अडमालिया, दोपहर 12 बजे सकरानी, 12.30 बजे केनपुरिया, दोपहर 1 बजे  माल्या, 1.30 बजे  पिपलिया व्यसा, दोपहर 3 बजे दीपूखेडी, 3.30 बजे  विशन्या, शाम 4 बजे फतेहनगर, 4.30 बजे  देवीपुरा, शाम 5 बजे गोपाल गंज, 6 बजे भंवरासा, 7 बजे बामनिया, 7.30 बजे कालूखेड, रात 8 बजे  भाटखेड़ा का दौरा करेंगे। यह जानकारी ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष नाथूसिंह राठौर ने दी। जोरावरपु में बंजारा समाज की महिलाओ का मिला भारी समर्थन
नीमच । ग्राम जोरावरपुरा पहुचने पर कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पाटीदार का बंजारा समाज ने आत्मीयता के साथ मे आतिशबाज व ढोल ढमाकों के साथ अगुवानी कर स्वागत  किया। वही महिलाए भी पीछे नही रही और बंजारा समाज की महिलाओ ने बडी संख्या में कांग्रेस के लोकप्रिय उम्मीदवार का स्वागत किया । नुक्कड़ सभा मे पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने डेम बनाया जिससे आपका क्षेत्र पंजाब की तरह बन गया है। कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पाटीदार ने कहा कि आज आपने जिस तरह से मुझे स्नेह व आशीर्वाद दिया है उसके लिए मैं आपका हमेशा आभारी रहुगा । महिलाओ से कहा कि आपका बेटा ब भाई बनकर आपकी सेवा करूंगा। और जिस तकरह का व्यवहार आपके साथ भाजपा के विधायक दिलीपसिंह परिहार ने किया उसका बदला लेने का समय आ गया है।  मैं विशवास दिलाता हूं कि आप बीच हमेशा आता रहुगा। आपका मान सम्मान करना मेरा धर्म है और इसके लिए मैं आपको वचन देता हूं। जो आपकी रक्षा करे उसको चुने।  प्रदेश कांग्रेस सचिव आर सागर कछावा ने कहा कि यो उम्मीदवार मारो दोस्त है और जो आपके गाव के जवाई कप दोस्त है वो आपको सब काम करैगो। सागर ने कांग्रेस प्रत्याशी पाटीदार से कहा कि आप विधायक बनने के बाद गाव को राजस्व गाव का दर्जा दिलाए। कछावा ने कहा कि कंबल का व्यवसाय करने के लिए समाज के लोगो को बाहर जाना पड़ता है। तब इनको पुलिस द्वारा परेशान किया जाता है। आप इनके पहचान कार्ड विधायक बनने के बाद जारी करे। जिस पर सत्तू पाटीदार ने कहा कि बंजारा समाज के किसी भी व्यक्ति को कोई तकलीफ नही आएगी। जोरावपुरा में बंजारा समाज के रणसिंह बनवाड़िया, जगदीश कछावा, कनीराम, भारमल गरासिया, राजूलाल व हरिओम ने स्वागत किया । बंजारा समाज की महिलाओ ने कहा कि बापू को तो देख लिया अब वोट बापू को नही देंगे । कंग्रेस को ही वोट देंगे । मांगरो चक में कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पाटीदार को फॉलो से तोला गया । स्वागत परशराम गोड़, छितरमल चावड़ा, गोपीलाल मदन बनवाड़िया, मांगीलाल गोड़ ने स्वागत किया । बंजारा समाज को  सम्मान सिर्फ कांग्रेस ने दिया- खीची नीमच । कांग्रेस ही वो पार्टी है जिसने प्रदेश के बंजारों को संम्मान देने का काम किया है। ओर  भाजपा ने हमेशा बंजारा समाज की उपेक्षा करने का काम किया। जो हमारा सम्मान करता है उसी का बंजारा समाज समर्थन करेगा। यह बात पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष भारतसिंह खिंची ने गाव मांगरोल चक में कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पाटीदार के समर्थन में नुक्कड़ सभा मे उपस्थित किसानों व बंजारा समाजजनों को सम्बोधित करते हुए कही। खिंची ने कहा बंजारा समाज को कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बंजारा समाज के लिए अलग से एक अलग से आयोग बनाकर नारायण सिंह गरासिया को उसका अध्यक्ष बनाकर लालबत्ती से नवाजा । कांग्रेस सरकार ने यह व्यवस्था केवल बंजारा समाज के लिए की थी। ऐसी पार्टी के लिए बंजारा समाज हर समय साथ देने के लिए तैयार है।

About Author

Advertisement

 
Top