जावद में महिलाओं की टीम के साथ नपाध्यक्ष सारिका बोहरा ने भी किया तूफानी जनसंपर्क जावद विधानसभा की जनता मेरे परिवार की तरह है । मुझे आपसे बहुत स्नेह और आशीर्वाद मिलता है। आपका प्यार व आशीर्वाद ही मेरी शक्ति है। जब भी आवाज दोगे दौड़ा चला आउॅंगा। मेरा मकसद जावद विधानसभा के प्रत्येक क्षैत्र में व्याप्त जनहित की समस्त समस्याओं का निदान करना प्रमुख है। यह बात कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी राजकुमार अहीर ने कही। वे शुक्रवार की प्रातः सिंगोली क्षैत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जराड़, खेरमाजावत, बोहेड़ा व धोगवा आदि ग्रामों में जनसम्पर्क के दौरान उपस्थित ग्रामवासियो को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। श्री अहीर ने कहा कि जावद विधानसभा की आम जनता, किसान और यहां के युवा वर्ग ने बीते 15 वर्षो में जो परेशानी उठाई है ऐसी परेशानी कभी नहीं देखी गई है। जावद में इतने बुरे हाल है कि किसानों को खेती के समय बिजली नहीं मिल पाती है। कई दिनों तक विद्युत डीपीयां बंद पडी रहती है कोई ध्यान देने वाला नहीं होता है। भाजपा के विधायक ने आज तक किसानों की सुध नहीं ली है। चुनाव के समय उन्हें जावद की जनता याद आ जाती है। विधायक की अनदेखी से जावद विधानसभा में हालात दयनीय हो रहे है। किसानों को समय पर बिजली नहीं मिलने से उनकी फसलें सुखने के कगार पर आ जाती है। कृषि मंडी में अव्यवस्थाओं के बीच किसान भारी समस्याओं में झकड़ा रहता है। किसानों के साथ निरंतर अन्याय होता आया है। किसान को अन्नदाता कहा जाता है लेकिन अन्नदाता का भाजपा के राज मे निरंतर अपमान हुआ है। जावद में स्वास्थ्य सेवायें दम तोड़ चुकी है। डाॅक्टरों के अभाव में क्षैत्र के लोगों को नीमच, उदयपुर व अन्य शहरों में इलाज के लिए जाना पड़ता है। मेरा प्रयास रहेगा कि जावद विधानसभा में व्याप्त समस्त समस्याओं का प्राथमिकता से निदान हो। चुनाव में परिणाम चाहे जो हो मैं जीतू या हारू आपके बीच हमेंशा की तरह निरंतर आता रहूंगा।
राजकुमार अहीर ने कांग्रेस के वचन पत्र में लिखी गई जनहित की बातों को प्रमुखता देते हुए कहा कि हम घोषणा नहीं करते है क्यों कि मप्र के भाजपा के मुख्यमंत्री घोषणा कर करके घोषणावीर हो गये है और आज तक उनकी कई घोषणाएं ऐसी है जो पूरी नहीं हुई है। कहावत है कि वचन जाये पर प्राण ना जाये इस कहावत की गंभीरता को देखते हुए काॅग्रेस आलाकमान ने जनहित में घोषणा पत्र की जगह वचन पत्र जारी किया है। हमारे देश में दिये गये वचन की बहुत कद्र होती है और जो वचन दिया जाता है उसे पूरा करना कर्तव्य बन जाता है इसीलिए आमजनता की विश्वास के लिये की कांग्रेस सरकार बनने के बाद जो जनहित की बाते जिन्हें पूरा करने के लिये वचनपत्र में लिखा गया है जिसमें किसानों, महिलाओं सहित अन्य वर्गोे और विद्यार्थियों के हित की बात लिखी है जिसे हम वचन की तरह पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों का 2 लाख रू. तक का किसी भी बैंक का कर्ज माफ होगा। जावद विधानसभा के स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। आपकी सारी समस्याएं मेरी समस्याएं है उनकी निदान करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।अहीर की उम्मीदवारी को लेकर गांव-गांव में उत्साह देखा जा रहा है। राजकुमारअहीर की उम्मीदवारी के बाद से जावद विधानसभा के प्रत्येक क्षैत्र के रहवासियों में उत्साह देखा जा रहा है। वहीं युवा वर्ग जोश के साथ राजकुमार अहीर से जुडकर उनके लिये काम कर रहा है। जहां-जहां भी कांग्रेस प्रत्याशी श्री अहीर जनसम्पर्क कर रहे है वहां के रहवासी श्री अहीर का बेसब्री से इंतजार करते हुए दिखाई देते है । जैसे ही श्री अहीर उनके बीच पहुंचते है तो वहां के रहवासी दिल खोलकर उनका स्वागत कर रहे है। जनसम्पर्क के दौरान भारी भीड़ उमड़ रही है। जगह जगह ढोल ढमाकों, पुष्पवर्षा से श्री अहीर का स्वागत किया जा रहा है। नपं अध्यक्ष सारिका बोहरा ने महिला टीम के साथ किया सघन जनसंपर्क जावद नगर में शुक्रवार को कांग्रेस के महिला संगठन ने जावद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सारिका बोहरा के साथ सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार अहीर को भारी से भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किया। इस दौरान कांग्रेस की महिला इकाई में उत्साह देखा गया। नप अध्यक्ष श्रीमती बोहरा ने सघन जनसंपर्क करते हुए जावद् क्षेत्र की जनता को कांग्रेस की रीति नीतियों से अवगत कराते हुए आमजन के हित में बनाए गए वचन पत्र मैं आमजन के हितों के लिए लिखि गई बातों का उल्लेख किया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस की महिला शक्ति उपस्थित थी।
