ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title:
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
-नीमच विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पाटीदार के समर्थन मंे अभिनेता और स्टारक प्रचार जीरन में कार्यक्रम को संबोधित क...



-नीमच विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पाटीदार के समर्थन मंे अभिनेता और स्टारक प्रचार जीरन में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।
नीमच। खून पसीने से फसल को सींच कर अन्न उपजाने वाले किसान को जब पीड़ा होती है तो उस दर्द का अनुभव करना मुश्किल है। इसी धरती के किसान के नव युवा बेटे चेनराम की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। जब उस किसान के बेटे को गोलियों से भून दिया तब प्रधानमंत्री को किसानों की याद नहीं आई थी, चुनाव आए तो मालवा के किसानों की याद आ गई। मध्य प्रदेश की सरकार ने किसानो को पीड़ा दी है। लेकिन अब बदलाव का वक्त आ गया है। यह बात कांग्रेस के स्टार प्रचारक  व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने नीमच विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पाटीदार के समर्थन में जीरन में महती किसान सभा को संबोधित करते हुए कही*।
राजबब्बर ने कहा कि यह किसानों के स्वाभिमान का सवाल है मालव धरा अन्नपूर्णा है। किसान, गरीब और मजदूर के साथ अन्याय करने वाली सरकार को बने रहने का कोई हक नहीं। उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि जब चौकीदार चोर हो जाए तो उसे बदल देना चाहिए। जनता ने भी कांग्रेस जिंदाबाद के नारे बुलंद करते हुए राज बब्बर की बात का समर्थन किया।
राज बब्बर ने कहा की 125 करोड़ की आबादी में से कुछ किसानों का दर्द निकम्मी भाजपा की सरकारों को महसूस नहीं हुआ। यह शर्मनाक है। उन्होंने युवाओं से रुबरू होकर कहा कि  अपने साथी किसान की शहादत को वे बेकार न जाने दें और कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पाटीदार का हाथ मजबूत कर अधिक से अधिक वोट देकर विजय दिलाएं।
पिछले लोकसभा चुनाव में जनता के साथ धोखा हुआ। सौ करोड़ नौकरियों का झासा देने के बाद फिर से वोट मांगने आए हैं भाजपा के लोग। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से फेंकू जनता के बीच में घूम रहा है। जनता बहकावे में आने वाली नहीं। भीड़ में मौजूद बुजुर्गों और मातृशक्ति से उन्होंने कांग्रेस के लिए आशीर्वाद मांगा। युवा शक्ति से एकजुट होकर कांग्रेस का हाथ मजबूत करने की बात कही।
राजबब्बर ने बेहद जोशीले अंदाज में भाषण दिया और मंच के सामने मौजूद जनता से दोनों हाथ उठाकर कांग्रेस को विजयी बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा अब मुस्कुराहट का वक्त आ गया है।
 नील गायों से होने वाली समस्या हल करने का दिया वचन-
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पाटीदार ने कहा कि नील गायों के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस गंभीर समस्या की तरफ कतई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस का वचन है यदि सरकार बनती है तो नील गायों से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई की समुचित व्यवस्था की जाएगी। समस्या का जड़ से निराकरण करने का प्रयास होगा। फसलों की सुरक्षा के समुचित इंतजाम होंगे।
 संचालन कांग्रेस के पदाधिकारी समरथ मल शर्मा ने किया।
मंच पर पहुंचते ही जीरन कांग्रेस पदाधिकारियों ने राजबब्बर का बड़े पुष्पहार से स्वागत किया।
मंच पर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय कपूर, राहुल रिछारिया, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत काठेड़, नगर परिषद अध्यक्ष सीमा चांदमल राजोरा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव तरुण बाहेती, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक, रमेश राजोरा, रामचंद्र पाटीदार सहित जीरन क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।
 जनसंपर्क में दिखा जबर्दस्त उत्साह-
राज बब्बर की सभा के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पाटीदार ने नगर में तूफानी जनसंपर्क किया।इस दौरान नगरवासियों का कांग्रेस प्रत्याशी के प्रति उत्साह जबरदस्त देखने को मिला तथा जगह-जगह पाटीदार का भावभीना स्वागत किया गया। उनके साथ बड़ी संख्या में जीरन एवं आसपास के गांवो के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

About Author

Advertisement

 
Top