ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: गरीबों और किसानों की हिमायत का झूठा दम भरती है भाजपा.सरकार -आंजना
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
कांग्रेस प्रत्याशी आंजना ने किया कनेरा घाटा क्षेत्र के 17 गांवों  में सघन जन संपर्क क्षै़त्रवासियों से मिल रहा अभूतपूर्व जन समर्थन आंज...


कांग्रेस प्रत्याशी आंजना ने किया कनेरा घाटा क्षेत्र के 17 गांवों  में सघन जन संपर्क
क्षै़त्रवासियों से मिल रहा अभूतपूर्व जन समर्थन आंजना की लगातार बढ़ती लोकप्रियता का है परिचय
निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षैत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना ने शुक्रवार को कनेरा घाटा क्षैत्र के 17 गांवों में सघन जनसंपर्क किया ।
निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षैत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना ने शुक्रवार को कनेरा घाटा क्षैत्र के बेनीपुरिया, देवपुरिया, रावलिया, श्रीपुरा, धारेश्वर, लक्ष्मीपुरा, अजोता, हीराजी का खेड़ा, निहालपुरा, श्रीनगर, निम्बोदा,बावड़ी, परपड़िया, गुन्दारेल,रुपाजी की ढाणी, चोलनी, सरसी एवं मेलाना में मतदाताओं से गहन जनसंपर्क कर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर आंजना ने उपस्थित किसानो को संबोधित करते हुए कहा कि किसानो और गरीबों की बात करके सत्ता हासिल करने वाली भाजपा. सरकार ने पिछले पांच साल किसानों को किस तरह प्रताड़ित किया यह सबके सामने हैं। गरीब अन्नदाता किसानों को उनकी उपज के दाम नहीं मिले,सरकार व्दारा घोषित समर्थन मूल्य पर समय रहते खरीद केन्द्र प्रारम्भ नहीं हो पाये जिसके चलते किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और किसान शोषण का शिकार होते रहे।
आंजना ने कहा कि विगत पांच सालों में जिस प्रकार से किसानों के साथ सरकार ने छल किया है उसका प्रतिकार करने का उचित समय आ गया है और अब 7 दिसम्बर को किसान भाई अपने मताधिकार का प्रयोग करके पुनः किसान हितैषी कांग्रेस सरकार को चुनें, आंजना ने स्मरण कराया कि इन पांच सालो में किसान खाद,बीज,बिजली और फसलों की कीमतों को लेकर जितने परेशान रहे संभवतया विगत समय में इस प्रकार का कोई अन्य उदाहरण देखने को नहीं मिलता है।
आंजना के तर्कों का उपस्थित जन समुदाय ने भी करतल ध्वनि से समर्थन किया एवं जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आंजना को भरोसा दिलाया कि इस चुनाव में आपकी जीत रिकार्ड मतों से होगी एवं आपके व्दारा ही क्षैत्र के विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा।
घाटा क्षैत्र के जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने कांग्रेस प्रत्याशी आंजना का साफे बंधवाकर झोल नगाड़ों के साथ पुष्पाहारों से स्वागत-अभिनन्दन किया।

About Author

Advertisement

 
Top