जावद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी हलचलो के बीच अब स्थिति स्पष्ट हो चुकी है । भाजपा से चौथी बारी खेल रहे उम्मीदवार ओमप्रकाश सकलेचा चुनाव मैदान में डटे हुए हैं वहीं कांग्रेस ने इस बार पूर्व में रहे बागी राजकुमार अहीर पर अपना भरोसा जताया है ज्ञात हो कि 2014 में राजकुमार अहीर निर्दलीय चुनाव लड़े थे जिसमें लगभग 40,000 से ज्यादा वोट प्राप्त हुए थे उसी को देखते हुए इस बार कांग्रेस ने राजकुमार अहीर पर अपना विश्वास जता कर दावेदारी सोप दी। वहीं परसों तक असमंजस के बादल समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के सर पर मंडरा रहे थे । क्योंकि 14 तारीख उम्मीदवारों के नामांकन वापसी चयन की गई थी । जावद क्षेत्र से समंदर पटेल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था जो कि परसों शाम ढलते से ही स्थिति स्पष्ट हो गई थी समंदर पटेल चुनाव मैदान में डट कर मुकाबला करने को तैयार हैं ऐसे में अब जावद क्षेत्र के तीनों उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है। तीनों ही उम्मीदवार अपने युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं अब देखना यह है कि बाजी किसके पाले में जाती है ।
*राजनीति के किंग रहे सकलेचा-* जावद विधानसभा क्षेत्र भाजपा के जीताऊ उम्मीदवार कहलाने वाले ओमप्रकाश सकलेचा चौथी बार चुनावी दंगल में उतर कर अपने समर्थकों एवं जनता का दिल जीतने में कामयाब हो रहे है जावद के हर क्षेत्र में जन समर्थक और अपार खुशी की लहर देखने को मिल रही है विदित हो कि ओमप्रकाश सकलेचा जावद क्षेत्र से अपनी चौथी बार दावेदारी जता रहे हैं अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार सकलेचा हैट्रिक पार कर सकलेचा विजय जस्न बनाने की तैयारी में जुट गए है।
*डायल 100 राजकुमार अहीर-* वही बात करें कांग्रेसी उम्मीदवार राजकुमार अहीर की तो वह पूर्व में जावद क्षेत्र से टिकट न मिलने पर अपने समर्थकों के कहने पर निर्दलीय चुनाव मैदान में कूद पड़े थे वर्ष 2013 14 के विधानसभा चुनाव में अहीर ने करीब 40000 मतों का आंकड़ा पार किया था और उसी को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने इन्हें कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अहीर को मौका दिया है लेकिन अहीर के टिकट फाइनल होते ही जावद क्षेत्र में थोड़ा बहुत विरोध देखने को मिल रहा है जिससे राजकुमार अहीर की राह में छुट-पुट मुश्किल आने की संभावनाएं भी मानी जा सकती है ।
*समंदर की गहराई का कोई अंदाजा नहीं-* जावद क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे समंदर पटेल परसों देर शाम तक अपना फॉर्म वापस ना लेकर अपने समर्थकों के दिल में पहले ही जगह कायम कर ली है वही बताया जा रहा है कि समंदर पटेल का जावद में करीब 40 से 45 हजार अपना खुद का वोट बैंक है जिसके चलते समंदर को अपार जनसमर्थन और जनता का आशीर्वाद मिल रहा है समर्थकों का अति उत्साह इस बात का गवाह माना जा रहा है कि सकलेचा और समंदर के बीच कांटे की टक्कर का नजारा देखने को मिलेगा।
