जावद विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क में समर्थकों का भीड उमड रही है। मतदाता जीत रूपी आर्शीवाद प्रदान कर रहे है। गुरूवार को विधायक सखलेचा से रतनगढ मंडल में जनसंपर्क किया। सुबह करीब 9 बजे कस्मारिया से जसंपर्क हुआ। जैसे ही सखलेचा गांव में पहुंचे युवाआें की टोली उमड पड़ी युवाओं ने सखलेचा का भव्य स्वागत किया। तो बुजुर्गो ने सखलेचा को आर्शीवाद देकर अपना समर्थन प्रदान किया। जनसपर्क के युवाओं को उत्साह जनसंपर्क में जोश भर रहा था। युवा के मुह से एक ही स्वर में अबकी बार सखलेचा जी चौथी बार..........साफ नियत सही विकास फिर सखलेचा फिर शिवराज.......जावद की है यहीं पुकार सखलेचा जी चौथी बार की आवाज निकल रही थी। दिनभर में श्री सखलेचा ने बधावा, नयागांव, देवरिया, समेलिया, पालछा, चावंडिया, डोराई, सांडा, मुकेरा, लुहारिया जाट, राजोर, जाट, अमरतिया, कुंतली, किरता, श्रीपुरा, घाटी, तुमडिया और दौलतपुरा ने जनसंपर्क किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सोहनलाल जी शर्मा, मार्केटींग अध्यक्ष तेजसिंह, जिला पंचायत सदस्य कारूलाल चौहान, मंडल चुनाव प्रभारी जगदीश स्वदेशी, जयकुमार जैन, सेतानसिंह, राजू नाहर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथ थे।
Home
»
»Unlabelled
» गांव-गांव भाजपा प्रत्याशी सखलेचा को मिल रहा अपार जनसमर्थन उमड रही समर्थकों की भीड
About Author
The part time Blogger love to blog on various categories like Web Development, SEO Guide, Tips and Tricks, Android Stuff, etc including Linux Hacking Tricks and tips. A Blogger Template Designer; designed many popular themes.
Advertisement
