ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: आज बनेगे भुने हुये तिल मावा गजक बनाने का एक राज जो देख कर हेरान हो जाओगे....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
गजक बनाने के लिए सबसे पहले तिल भून लीजिए: पैन को गरम कीजिए और तिल डालकर इन्हें लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर बदलने तक और तिल के फूलने त...

गजक बनाने के लिए सबसे पहले तिल भून लीजिए: पैन को गरम कीजिए और तिल डालकर इन्हें लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर बदलने तक और तिल के फूलने तक भून लीजिए. भूने हुए तिलों को प्लेट में निकाल लीजिए. पैन में 1 चम्मच घी डालकर, मेल्ट कीजिये और मावा को क्रम्बल करके डाल दीजिए. मावा को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर बदलने तक भून लीजिए. मावा भून जाने पर पाउडर चीनी डाल कर तब तक मिलाइए जब तक की मावा और चीनी अच्छे से मेल्ट होकर मिल न जायं, भूने हुए तिल डाल और इलायची पाउडर डाल कर मिला दीजिए. अब मिश्रण को लगातार चलाते हुए 1 -2 मिनिट तक धीमी आग पर पका लीजिये. गैस बंद कर दीजिए और मिश्रण को थोडा़ सा ठंडा होने दीजिए. किसी भी बोर्ड या किचन टाप पर प्लास्टिक शीट रख बिछा लीजिये और शीट को घी लगाकर चिकना कर लीजिए. अब हल्के ठंडे हुए मिश्रण को इस पर डालकर फैला दीजिए. हाथ पर थोड़ा सा घी लगाये, और मिश्रण को फैला कर एक जैसा कर दीजिये. थोडा़ सा घी बेलन पर भी लगाकर इसे हल्का दबाव देते हुए चोकोर आकार में हल्का पतला बेल लीजिए. कटे हुये काजू को इसके ऊपर फैला दीजिए और बेलन से इन्हें दबा दीजिए. अब इसे अपनी पसंद अनुसार छोटे या बड़े जैसे टुकड़ों में चाहें काट लीजिए. गजक को सैट होने के लिए रख दीजिए. गजक सैट होने के बाद, गजक के टुकड़े प्लास्टिक शीट से निकाल कर प्लेट में रखें, गजक खाने के लिये तैयार है. इसे 3-4 घंटे बाहर ही रहने दीजिये, गजक खुश्क हो जायेगी. अब आप गजक को कंटेनर में भर कर रख रख सकते हैं, तिल मावा की गजक बाहर रख कर 6-7 दिनों तक और फ्रिज में रख कर के 10 -12 दिनों तक खाने के लिए उपयोग में ला सकते हैं.
मावा - 250 ग्राम//तिल - 1 कप (150 ग्राम)
चीनी पाउडर - 1.5 कप से कम (200 ग्राम)
इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच//काजू - 4-5 (बारीक कटे हुये)

About Author

Advertisement

 
Top