ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: कांग्रेस के कार्यकर्ता ईवीएम पर रखेगें कड़ी नजर विधानसभा उम्मीदवार सत्यनारायण पाटीदार भी कर सकते है चोकसी
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
नीमच मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव समाप्त हो गया है. लेकिन नेताओं द्वारा आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी क्रम में कांग्रेस के चुनाव...

नीमच मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव समाप्त हो गया है. लेकिन नेताओं द्वारा आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी क्रम में कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया ने EVM में छेड़छाड़ की आशंका जताई है. इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कड़ी नजर रखने का अनुरोध भी किया
नीमच जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि  नीमच में भी कांग्रेस के कार्यकर्ता शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में रखी ईवीएम  पर कड़ी नजर रखे गे सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के कुछ विश्वसनीय कार्यकर्तओ  को  चोकसी करने के लिए विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार सत्यनारायण पाटीदार ने अधिकृत किया है  सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि खुद  विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार सत्यनारायण पाटीदार भी ईवीएम कि चोकसी के लिए  शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में ईवीएम के रूम के बाहर  रात को रात्रि   विश्राम भी कर सकते है
नीमच जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश में कुछ जगहों पर  गड़बड़ी कि आशंका जताई जा रही है ।सिंधिया ने ट्विटर पर लिखा, 'भोपाल में स्ट्रांग रूम के बाहर लगी एलईडी बन्द होना, सागर में गृहमंत्री की विधानसभा सीट की रिजर्व ईवीएम मशीनों का 48 घंटे बाद पहुंचना, सतना-खरगोन में अज्ञात बक्से स्ट्रांग रूम में ले जाने के वीडियो का सामने आना कहीं ना कहीं बड़ी साजिश की और इशारा है
सिंधिया ने अपने अगले ट्वीट में बीजेपी पर लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया. इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, 'मेरा प्रदेश के सभी जाबांज़ कांग्रेस* कार्यकर्ताओं से भी अनुरोध वो भी मतगणना तक स्ट्रांग रूम पर कड़ी नजर रखे जिससे भाजपा किसी भी तरह की साज़िश में कामयाब ना हो सके

About Author

Advertisement

 
Top