जावद/ राजस्थान दिनांक 13.12.2018 को प्रार्थी राधेश्याम पिता बाबरु गायरी उम्र 55 वर्ष निवासी नाथुखेडी थाना हथुनियां जिला प्रतापगढ़ ने उपस्थित थाना हो एक लिखित रिपोर्ट दी कि दिनांक 12.12.2018 मेरा लडका लोकेश उम्र करीब 13-14 वर्ष जो शाम करीब 6 बजे मेंरे पुत्र गंगाराम को यह कहकर गया कि मैं थोडी देर में वापस आ रहा हूं लेकिन वह अब तक घर पर नहीं आया, फिर रात्री में करीब 9 बजे के आस-पास फोन आया व कहां कि तेरे भाई को जिन्दा देखना चाहता है तो 20 लाख रुपये व्यवस्था कर लेना। फोन बंद कर दिया। वगैरा रिपोर्ट पर प्र.सं. 109/2018 धारा-363, 365, 385 भादस में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी दौलतसिंह राजावत थाना हथुनियां ने शुरू किया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एवं त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक शिवराज मीना व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रतनलाल भार्गव के निर्देशन में वृताधिकारी वृत प्रतापगढ के नेतृत्व में थानाधिकारी पीपलखूंट श्री सुरेन्द्र सोलंकी, थानाधिकारी धमोत्तर श्री शम्भू िंसह व थानाधिकारी हथुनिया श्री दोलत िंसंह मय जाप्ता हैड कानि. संजय कुमार, कानि. विरेन्द्र, कानि. प्रभू लाल, कानि. मुकेश कुमार मय साईबर सेल प्रभारी श्री फैली राम की एक विशेष टीम गठीत की। साईबर सैल प्रभारी फेलीराम के द्वारा अपहत लोकेश की कॉल डिटेल प्राप्त की जाकर कॉल डिटेल के विश्लेषण व अनुसंधान से संदिग्ध दीपक पिता गोपाललाल माली उम्र 25 वर्ष व सोनू उर्फ पृथ्वीराज पिता बाबुलाल माली उम्र 20 वर्ष निवासियान नाथुखेडी थाना हथुनिया से तकनीकी एवं मनोवेज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गई। पुछताछ से हर दोनों ने बताया कि उनको पैसे की सख्त आवश्यकता थी। उनकी नजर कुछ दिनों से उन्ही के गांव के लोकेश गायरी पर थी उन्होने योजना बनाई कि लोकेश का अपहरण कर लेगें एवं घर वालों से पैसों की मांग करेगें। उन्होनें दिनांक 12.12.2018 को फर्जी सीम से फोन कर लोकेश को गांव के बाहर तालाब के पास बुलाया वहीं खाना खाया तथा लोकेश को बांधने लगे तो लोकेश चिल्ला कर भागने लगा। उन्होनें पकड कर कपडे से गला घोट दिया तथा कुऐं में डाल दिया। फिर उन्होनें रात को करीबन 9 बजे घर वालों को फोन किया कि लोकेश का अपहरण कर लिया है। 20 लाख रूपयें की मांग की। दोनों आरोपियों की निशादेही से गांव नाथुखेडी के पास ही कुऐं से अपहत लोकेश की लाश को कुऐं से निकाली गई। अनुसंधान से आरोपियो को धारा 302, 201, 364ए, 386, 34 भादस में गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान जारी है। लाश का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा अन्तिम संस्कार हेतु घर वालों को सुपुर्द की गई।
