ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: नाइजीरिया का छात्र दल डॉ शोकीन वर्मा से मिला...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
विश्व शांति में भारतीय संस्कृति पर हुई चर्चा   निंबाहेड़ा 14 दिसंबर, विगत महीनों इंटरनेशनल  फेसबुक मित्रों के अवार्ड्स एवं सेमिनार ...
विश्व शांति में भारतीय संस्कृति पर हुई चर्चा
 निंबाहेड़ा 14 दिसंबर, विगत महीनों इंटरनेशनल  फेसबुक मित्रों के अवार्ड्स एवं सेमिनार "विश्व शांति में भारतीय संस्कृति" का आयोजन सामाजिक न्याय के पक्षधर डॉ शोकीन वर्मा के संयोजन में किया गया था जिसमें देश-विदेश के कई फेसबुक मित्रों  और सोशल एक्टिविस्ट तथा पब्लिक फिगर ने हिस्सा लिया था ! उसी के तहत विश्व शांति में भारतीय संस्कृति का क्या महत्व है इसको जानने और समझने के लिए नाइजीरिया और बिहार का एक  छात्र दल 13 दिसंबर को सामाजिक न्याय के पक्षधर डॉ शोकीन वर्मा से निंबाहेड़ा स्थित कार्यालय में भेट की ! सामाजिक न्याय और विश्व शांति के विषय में कार्यरत डॉ शोकीन वर्मा को विभिन्न क्षेत्रों में मिले अवॉर्ड्स  का छात्र दल ने अवलोकन किया ! तत्पश्चात चर्चा में विश्व शांति में भारत की भूमिका सभी  देशों के  साथ मैत्री भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया और निकट समय में भी  विश्व शांति और मैत्री पर सम्मेलन करने पर चर्चा हुई ताकि भारतीय संस्कृति का प्रभाव पूरे विश्व पर पड़े ! इस दल में नाइजीरिया युगांडा कैमरन और बिहार के छात्र दल में सनकंजे, याकूब मोहम्मद,मनसंजे,  सुश्री मकिसा, सुश्री वर्जिनिया, एमिल, सुश्री मेरी, निधि कुमारी, खुशबू कुमारी, राऊल वर्मा, नियाज अहमद, नासिर अहमद, अर्चना कुमारी, पूजा कुमारी, अंजली कुमारी, ज्योति कुमारी  आदि थे इस  से पूर्व छात्र दल के यहाँ  पहुँचने पर मेडिको छात्र ऋषभ वर्मा ने छात्र दल का स्वागत किया और एक दूसरे का परिचय जानने के अलावा कई विषयों पर चर्चा करते हुए प्रसन्ता व्यक्त की।

About Author

Advertisement

 
Top