जावद/ग्वालियर चार दिन चले मंथन के बाद दिल्ली में मध्यप्रदेश की नई सरकार का मंत्रिमंडल फाइनल किए जाने को लेकर देर रात तक चर्चा जारी रही। मंगलवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंत्री दोपहर 3 बजे राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इनमें 13 कैबिनेट और 12 राज्यमंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। इन 12 में से चार को स्वतंत्र प्रभार दिया जाएगा। टीम कमलनाथ में एक निर्दलीय के अलावा तीन महिलाएं, एक मुस्लिम को भी मंत्री बनाया जाएगा। 15 विधायक ऐसे हैं, जो पहली बार मंत्री बनेंगे। जबकि कांग्रेस से पहली बार विधायक बने 55 नए चेहरों में से किसी को भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई। अल्पमत की कांग्रेस को समर्थन देकर बहुमत दिलाने वाली बसपा और सपा भी मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए दिनभर दबाव बनाती रहीं। सूत्रों के मुताबिक बसपा को एक जगह मिल सकती है। विधानसभा का सत्र 7 जनवरी से शुरू हो रहा है, जिसमें सभी विधायकों को प्रोटेम स्पीकर शपथ दिलाएंगे, जो कि सदन का वरिष्ठ नेता होता है। इस पद के लिए अभी भाजपा से गोपाल भार्गव और कांग्रेस से डॉ. गोविंद सिंह का नाम आगे है। इमरती देवी कैबिनेट मंत्रियों में 9 ऐसे, जो 15 साल बाद फिर होंगे मंत्रिमंडल में केपी सिंह सज्जन सिंह वर्मा गोविंद सिंह जातीय समीकरण 8 ओबीसी 3 आदिवासी तुलसी सिलावट 01 मुस्लिम ब्रजेंद्र सिंह हुकुम सिंह कराड़ा 9 सवर्ण 4 एससी बाला बच्चन बिसाहूलाल सिंह तीन दिग्गज किसकी-कितनी चली कमलनाथ सबसे ज्यादा 11 मंत्री इन्हीं के हैं। मुख्यमंत्री पद पाने के बाद यहां भी नाथ ने अपनी ताकत बरकरार रखी। नजर 2019 पर चार महीने बाद लोकसभा चुनाव है। इसे देखते हुए मालवा-निमाड़, ग्वालियर-चंबल, महाकौशल, बुंदेलखंड और विंध्य से ऐसे चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किए जा रहे हैं, जिनका अनुभव युवाओं के बीच शक्ति संतुलन बनाए रख सके। दीपक सक्सेना जीतू पटवारी जो फिर मंत्री बन रहे हैं। सिंधिया इनके 7 करीबी विधायक मंत्री बन रहे हैं। हालांकि ये सभी ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से ही हैं। आरिफ अकील गोविंद सिंह राजपूत ये भी दौड़ में प्रद्युम्न सिंह तोमर, पीसी शर्मा, हर्ष यादव और योगेंद्र सिंह (बाबा), सुरेंद्र सिंह ठाकुर, हिना कांवरे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह या विजयलक्ष्मी साधौ दिग्विजय इनके 6 से 7 करीबी विधायक मंत्री बनेंगे। दिग्विजय ने समन्वय का काम कर खुद को मजबूत किया। 12 राज्यमंत्री एंदल सिंह कंसाना, प्रदीप जायसवाल, लखन घनघोरिया, तरुण भानौत, कमलेश्वर पटेल, सचिन यादव, उमंग सिंघार, सुरेंद्र सिंह बघेल, लाखन सिंह यादव और जयवर्द्धन सिंह। ये 15 पहली बार : इमरती देवी, गोविंद राजपूत, तुलसी सिलावट, प्रदीप जायसवाल, तरुण भानौत, कमलेश्वर पटेल, जीतू पटवारी, सचिन यादव, लखन घनघोरिया, उमंग सिंघार, लाखन सिंह यादव, राजवर्द्धन सिंह और जयवर्द्धन सिंह। 10 को संवैधानिक पद दे सकते हैं सरकार 10 संसदीय सचिव बना सकती है। इन्हें कैबिनेट या राज्यमंत्री का दर्जा होगा। इस बारे में मुख्यमंत्री ने विवेक तन्खा से चर्चा की। विधानसभा का पांच दिवसीय सत्र 7 जनवरी से विधानसभा का पहला सत्र 7 से 11 जनवरी तक चलेगा। 7 और 8 जनवरी को निर्वाचित सदस्य विधायक पद की शपथ लेंगे। किंगमेकर चारो निर्दलीय को मंत्री पद की आस देखना अब किसको मिलता है पद।
Home
»
»Unlabelled
» मप्र -13 कैबिनेट और 12 राज्यमंत्रियों के शपथ लेने की संभावना गोविंद सिंह ,लाखन सिंह यादव इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर का नाम दौड़ में ...
About Author
The part time Blogger love to blog on various categories like Web Development, SEO Guide, Tips and Tricks, Android Stuff, etc including Linux Hacking Tricks and tips. A Blogger Template Designer; designed many popular themes.
Advertisement
