ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: मध्यम वर्ग पर सवाल को मोदी क्यों टाल गए-राहुल गांधी...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
जावद/नई दिल्ली अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीजेपी के एक कार्यकर्ता के सवाल की उपेक्षा करने को ल...

जावद/नई दिल्ली अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीजेपी के एक कार्यकर्ता के सवाल की उपेक्षा करने को लेकर जोरदार हमला बोला। बीजेपी कार्यकर्ता ने अपने सवाल में कहा था कि सरकार की कर नीति की वजह से मध्यम वर्ग संघर्ष कर रहा है।राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर सवाल को नजरअंदाज करने को लेकर बोला हमला राहुल ने कहा, पीएम मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस तो दूर, अपनी पार्टी के कार्यकर्ता का सवाल भी टाल गए विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान तमिलनाडु के बीजेपी कार्यकर्ता ने पूछा था टैक्स पर सवाल नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीजेपी के एक कार्यकर्ता के सवाल की उपेक्षा करने को लेकर जोरदार हमला बोला। बीजेपी कार्यकर्ता ने अपने सवाल में कहा था कि सरकार की कर नीति की वजह से मध्यम वर्ग संघर्ष कर रहा है। हाल में तमिलनाडु और पुडुचेरी के पार्टी कार्यकर्ताओं से मोदी की एक विडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता ने यह सवाल किया था।राहुल गांधी ने 19 दिसम्बर की बातचीत का जिक्र किया था, जिसमें बीजेपी के एक कार्यकर्ता निर्मल कुमार जैन ने प्रधानमंत्री से पूछा कि उनकी सरकार सभी तरीके से कर संग्रह करने में क्यों जुटी हुई है। इसके बजाय आयकर दरों को कम कर या कर्ज लेने की प्रक्रिया को आसान कर मध्यम वर्ग को कोई राहत क्यों नहीं दे रही है। जैन ने सवाल करने के दौरान खास तौर से प्रधानमंत्री से मध्यम वर्ग का ध्यान रखने का आग्रह किया। मोदी का उत्तर था, 'शुक्रिया निर्मल जी। आप एक व्यापारी हैं, इसलिए यह सामान्य है कि आप व्यापार की बात करेंगे। मैं आम लोगों का ध्यान रखने के पक्ष में हूं और आम लोगों का ध्यान रखा जाएगा।' इसके बाद मोदी ने बिना देर किए पड़ोसी पुडुचेरी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘चलिए, पुडुचेरी को वनक्कम।
इस मुद्दे पर मीडिया की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने ट्विटर पर पोस्ट के जरिए ‘सवाल का सामना करने की मोदी की अनिच्छा’ को लेकर उन पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘वनक्कम पुडुचेरी! जूझते मध्यम वर्ग के लोगों को मोदी का यह जवाब है। संवाददाता सम्मेलन को भूल जाइए, वह एक पोलिंग बूथ कार्यकर्ता का जवाब नहीं दे सकते हैं।’’ कांग्रेस अध्यक्ष मोदी द्वारा साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से संवाददाता सम्मेलन नहीं करने को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।

About Author

Advertisement

 
Top