जावद : नगर मे आज भारत रत्न एवम देश के प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का आज दिनांक 25 दिसम्बर 2018 वार मंगलवार को 94 वाँ जन्मदिन भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व मे शास्त्री चौक पर माल्यापर्ण कर तिलक लगाकर दीपक लगाकर माला पहनाकर मनाया गया
भाजपा नेता नारायण सोमानी ने कहाँ की स्वर्गीय अटल बिहारी जी का जन्मदिन 25 दिसम्बर 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर मे हुआ आप देश के 2 बार प्रधानमंत्री के रुप मे शपथ ली आप भारतीय जनसंघ के संस्थापको सदस्यो मे से एक थे सन् 1968 से 1973 तक पार्टी के अध्यक्ष भी रहे ! अटल जी एक महान नेता के रुप मे देश विदेश मे उपनी औजस्वी शैली के रुप मे जाने जाते थे ! आज जो भाजपा वृट वृक्ष के रुप मे खडी हे यह सब आपके पद चिन्हो पर चल रही हे !
युवा नेता दिलीप सुरावत रतनपुरीया ने कहाँ की स्वर्गीय अटल जी लम्बे समय तक राष्ट्र धर्म पाञजन्य वीर अर्जुन आदी राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत अनेक पत्र पत्रिकाओ का सम्पादन अपनी लेखनी से करते रहे एसे महान पुरुषो का जन्मदिन मनाना अपने आप मे गर्व महसुश होता हे !
इस अवसर पर भाजपा नेता नारायण सोमानी, फुलचंद्र विरवाल, रमेशचंद्र विरवाल, सुरेश एरन मोटु, दिलीप सुरावत रतनपुरिया, कमल ग्वाला, आनेस्ट बोहरा, जुगल टेलर, बालमुकंद बलाई, दुर्गा शंकर माली, इल्लु ग्वाला, पिल्लु ग्वाला, योगेश शर्मा, हिरालाल कोली आदी भाजपा एवम सामाजिक संगठनो के युवाजन उपस्थित थे !
