जावद/आलापुर अम्बेडकरनगर, 24 दिसंबर। यकीन हो तो कोई रास्ता निकलता है,हवा की ओट भी ले कर चराग जलता है।शायर मंजूर हाशमी की इन पंक्तियों को साकार करते हुए नित नए मुकाम की ओर अग्रसर हो रहे बासुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर नें एक और पुरस्कार प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है जिस पर क्षेत्रवासी गौरवान्वित होकर बधाइयां दे रहे हैं।आलापुर तहसील क्षेत्र के कटोखर गांव निवासी अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार युवा कवि चित्रकार व बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर को स्टार आॅफ यूपी सम्मान से नवाजा गया है।लखनऊ के पर्यटन भवन के आडिटोरियम मे उन्नति फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ( बिगेस्ट टैलेंट शो आंफ यूपी) के फाइनल राउण्ड कार्यक्रम में पूरे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से कलाकारों ने प्रतिभाग किया। जिसमे गायन, वादन, नृत्य, पेन्टिंग और फैशन शो का कलाकारों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया।बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर के बांसुरी वादन से पूरा सभागार तालियों से गूँज उठा।मधुर की तीनो कलाओ को देखते हुए उन्नति फाउंडेशन की अध्यक्षा अंजली मिश्रा, बालीवुड के कोरियोग्राफर सचिन मेहरोत्रा बालीवुड प्लेबैक सिंगर किशोर चतुर्वेदी ने स्टार आॅफ यूपी सम्मान से सम्मानित किया।इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र धीरज सिंह विशिष्ट अतिथि बालीवुड सिंगर किशोर चतुर्वेदी लोक गायिका मालविका हरिओम भरतनाट्यम डांसर विद्याभूषण सोनी नें मुकेश मधुर को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।बांसुरी वादक मुकेश मधुर की इस सफलता पर क्षेत्र के साथ जिले का भी गौरव बढ़ा है।जिस पर क्षेत्रवासी मुकेश मधुर को बधाइयां दे रहे हैं।उनकी उपलब्धि पर जगत नारायण प्रजापति, कवि आर्य हरीश कोशलपुरी गायक सचिन गिरी, अरूण नागर, कोमल शास्त्री, पवन जायसवाल, राजन सुमन, नारद विश्वकर्मा, विवेक विज्ञ, अंशू बग्गा वीरेंद्र मौर्य समेत कई अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।
Home
»
»Unlabelled
» स्टार आफ यूपी सम्मान से अलंकृत किये गये बांसुरी वादक मधुर...
About Author
The part time Blogger love to blog on various categories like Web Development, SEO Guide, Tips and Tricks, Android Stuff, etc including Linux Hacking Tricks and tips. A Blogger Template Designer; designed many popular themes.
Advertisement
