जावद/सूर्य देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करते हैं तब यह मास (खरमास) मलमास कहलाता है इस अवधि के शुभ मांगलिक और व्यापार प्रारंभ संबंधी कार्य नहीं किए जाते हैं सूर्य 16 दिसंबर दिन रविवार को प्रातः 9:10 धनु राशि में प्रवेश करेंगे धनु सक्रांति के साथ (धनु) खरमास आरंभ होगा और सूर्य 14 जनवरी 2019 को सायं 7:52 पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे जिसके साथ ही खरमास की समाप्ति होगी साल 2018 में शादी की आखिरी तारीख 15 दिसंबर है इसमें 8 ,10, 11 और 12 को भी शादी वह मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना गया था इसके बाद सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से 16 से मलमास लग जाएगा इससे एक माह विवाह मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे नए साल में 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही मलमास समाप्त हो जाएगा और शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो सकेंगे ज्योतिषाचार्य के मुताबिक नए साल 2019 में मांगलिक कार्यों के लिए पहली तिथि 17 जनवरी होगी हिंदू कैलेंडर के नए साल विक्रम संवत 2076 में शादी के 64 मुहूर्त होंगे जो अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मार्च 2020 तक रहेंगे ज्योतिष गणना के मुताबिक 17 26 व 27 जनवरी 3 व 9 मार्च को मांगलिक कार्य होंगे वहीं 10 मार्च को विक्रम संवत 2075 का आखिरी शादी की तारीख होगी फरवरी में बसंत पंचमी को छोड़कर कोई तिथि नहीं है 10 फरवरी को बसंत पंचमी की अबूझ तिथि रहेगी 14 मार्च से होलाष्टक और 15 मार्च से मीन का मलमास लग जाएगा इससे एक महा मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे वहीं 12 जुलाई को देव शयन हो जाएगा (छोटी दीपावली)इसके बाद 4 माह तक कोई शुभ और मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे 8 नवंबर 2019 को देवउठनी एकादशी से फिर से शहनाईया बजेगी ।
About Author
The part time Blogger love to blog on various categories like Web Development, SEO Guide, Tips and Tricks, Android Stuff, etc including Linux Hacking Tricks and tips. A Blogger Template Designer; designed many popular themes.
Advertisement
