जावद (नारायण सोमानी) माहेश्वरी समाज के तत्वावधान मे धर्नुमास के पावन पर्व पर नीमच दरवाजा स्थित माहेश्वरी समाज का निजी मंदिर लगभग 132 वर्ष पुराना श्रीरामानुज कोट मंदिर मे व्यास पीठ पर विराजित भागवत प्रवक्ता जगतगुरु रामानुजाचार्य, गया पीठाधिश्वर श्री श्री 1008 स्वामी वैंकटेशप्रपन्नाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ दिनांक 10 जनवरी 2019 वार गुरुवार से 16 जनवरी 2019 बुधवार तक प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक एवम दोपहर 3 बजे से सायंकाल 6 बजे तक स्थान मंदिर परिसर श्रीरामानुज कोट पर 7 दिवसीय कथा प्रवाहित होगी
माहेश्वरी समाज एवम महिला मंडल के सभी सदस्यो ने माहेश्वरी समाज एवम धर्मप्रेमी माताओ व बहनो से निवेदन किया हे की अधिक से अधिक संख्या मे पधारकर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की कथा का आनंद उठाए मंदिर पुजारी श्री रतनलाल जी पुरोहित द्धारा प्रतिदिन रघुनाथ भगवान का आकर्षण श्रृंगार किया जाएगा
कथा समाप्ति के प्रश्चात रोज गोष्ठी (प्रसाद) वितरित किया जाएगा !
