ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: मारुति वैन असंतुलित होकर के पलटी खाई एक मृत एक घायल
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
नीमच। समीपस्थ ग्राम रेवली देवली के पास सिटी स्कूल के करीब एक मारुति वैन अनियंत्रित होकर पलटी खा गई जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। जिसमें ए...

नीमच। समीपस्थ ग्राम रेवली देवली के पास सिटी स्कूल के करीब एक मारुति वैन अनियंत्रित होकर पलटी खा गई जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। जिसमें एक की मौत हो गई वह एक अन्य घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेशपुरा उम्मेदपुरा छोटी सादड़ी राजस्थान निवासी दोनों वैन सवार मनासा से नीमच की ओर आ रहे थे तभी वेन क्रमांक RJ 06 C 9052 तेज गति में होने पर अनियंत्रित हो गई और रेवली देवली के समीप पलटी खा गई। जिसमें राकेश पिता जगदीश बंजारा उम्र 18 वर्ष की मौके पर मौत हो गई वह एक अन्य व्यक्ति कैलाश पिता बाबूलाल बंजारा उम्र 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर नीमच सिटी पुलिस पहुंची एवं डायल 100 और एंबुलेंस की सहायता से घायल और मृतक को जिला चिकित्सालय लाया गया।

About Author

Advertisement

 
Top