ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: रैफर महिला की रास्ते मे ही 108 एम्बुलेंस स्टाॅफ ने करवाई नार्मल और सफल डिलेवरी...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
मन्दसौर। शामगढ । महिला सीमा बाई पति मुकेश बंजारा 24 वर्ष निवासी ग्राम रूंडी शामगढ को डिलेवरी के लिये शामगढ अस्पताल मे भर्ती करवाया ...



मन्दसौर। शामगढ । महिला सीमा बाई पति मुकेश बंजारा 24 वर्ष निवासी ग्राम रूंडी शामगढ को डिलेवरी के लिये शामगढ अस्पताल मे भर्ती करवाया गया था । परंतु वहां पर से डाॅक्टर ने महिला को जिला अस्पताल मन्दसौर के लिये रैफर कर दिया । सूचना मिलने पर गरोठ थाने की 108 एम्बुलेंस तुरंत महिला को लैने शामगढ अस्पताल पहुँची और महिला को लेकर रास्ते मे जा रही थी तभी रास्ते में सुवासरा चौपाटी के पास मे ही महिला को प्रसंव पीड़ा अधिक होने जिसके कारण 108 एम्बुलेंस मे मौजूद और अनुभवी स्टाॅफ इमरजेन्सी मैडिकल टेक्नीशियन हरीश शर्मा  एवं पाइलेट राकेश कमलवा ने एम्बुलेंस रोक रास्ते मै ही महिला का सुरक्षित प्रसंव करवाया। महिला ने एक स्वास्थ्य लड़के को जन्म दिया। बाद मे जच्चा-बच्चा दोनो को नजदीकी सुवासरा अस्पताल मे जाकर भर्ती कराया गया जहाँ फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनो की स्थिति अभी सामान्य हे ।

About Author

Advertisement

 
Top