भोपाल। 1 जनवरी 2019। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की मंशानुसार आज दिनांक 01 जनवरी 2019 को पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला ने मैदानी पदस्थापना पर कार्यरत समस्त पुलिस कर्मचारियों को नव वर्ष के प्रथम दिन पुरस्कार स्वरूप सप्ताह में एक दिन का अवकाश प्रदान करने के निर्देश दिये।अब से मैदानी पदस्थापना पर कार्यरत समस्त पुलिस कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश प्रदान किया जायेगा। यदि अपरिहार्य परिस्थिति में कोई कर्मचारी इस अवकाश का उपभोग नहीं कर पाता है तो वह उसी महीने में अन्य किसी दिन इस अवकाश का लाभ ले सकेगा। यदि उस महीने में वह इस अवकाश का उपभोग नहीं करता है तो यह अवकाश स्वत: समाप्त हो जायेगा।
Home
»
»Unlabelled
» मुख्यमंत्री की मंशानुसार पुलिस महानिर्देशक ने पुलिस कर्मचारियों को साप्ताह में 1अवकाश के दिये निर्देश...
About Author
The part time Blogger love to blog on various categories like Web Development, SEO Guide, Tips and Tricks, Android Stuff, etc including Linux Hacking Tricks and tips. A Blogger Template Designer; designed many popular themes.
Advertisement
