जावद श्री संजीव कुमार पालीवाल, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, जावद द्वारा तीन आरोपीयों को बच्चों की लड़ाई के कारण माता-पिता के साथ मारपीट करने का दोषी पाकर न्यायालय उठने तक के कारावास एवं कुल 4,200रू. जुर्माने से दण्डित किया ।जिला अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 07 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 22.08.2012 की शाम के 07ः00 बजे फरियादी राजेश के नई आबादी, मोरवन स्थित घर के सामने की है। फरियादी राजेश एवं आरोपीगण के बच्चों के बीच पूर्व में झगड़ा हो गया था, उसी कारण आरोपीगण फरियादी से रंजिश रखते थे इसलिए घटना दिनांक को चारों आरोपीयों ने राजेश और उसकी पत्नी केसरबाई के साथ लात-घूसों, पत्थर व लट्ठ से मारपीट की, जिसकी रिपोर्ट राजेश ने पुलिस थाना जावद़ में की, जिस पर से अपराध क्रमांक 229/12, धारा 323/34 भादवि का पंजीबद्ध हुआ। पुलिस जावद द्वारा दोनों का मेडिकल कराने के बाद शेष विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय में विचारण के दौरान एक आरोपी कारू भील के फरार हो जाने से शेष तीन आरोपीयों के विरूद्व विचारण चला। श्री रमेश नावडे, एडीपीओ द्वारा अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में विचारण के दौरान फरियादीया राजेश उसकी पत्नि केसरबाई सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराया गया। श्री संजीव कुमार पालीवाल, न्यायिक दण्डिधिकारी प्रथम श्रेणी, जावद द्वारा आरोपीगण (1) वरदीचंद पिता हजारी भील, उम्र-65 वर्ष, (2) कानालाल उर्फ कन्हैयालाल पिता वरदीचंद भील, उम्र-26 वर्ष तथा (3) रमेश पिता वरदीचंद भील, उम्र-28 वर्ष, तीनों निवासी-ग्राम मोरवन, थाना जावद जिला-नीमच को धारा 323/34 भादवि (एकमत होकर मारपीट करना) में न्यायालय उठने तक के कारावास व कुल 4200रू. के जुर्माने से दण्डित किया, साथ ही आहत राजेश व केसरबाई को 2000-2000रू. प्रतिकर के रूप में प्रदान करने का आदेश भी दिया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी श्री रमेश नावडे, ए.डी.पी.ओ. द्वारा की गई।
Home
»
»Unlabelled
» बच्चों की लड़ाई के कारण माता-पिता के साथ मारपीट करने वाले 3 आरोपीयों को सजा एवं जुर्माना...
About Author
The part time Blogger love to blog on various categories like Web Development, SEO Guide, Tips and Tricks, Android Stuff, etc including Linux Hacking Tricks and tips. A Blogger Template Designer; designed many popular themes.
Advertisement
