जावद भारत में ना दिखार्इ पड़ने के कारण 2019 पहले सूर्य ग्रहण का कोर्इ खास प्रभाव नहीं होगा परंतु इसका महत्व इसलिए है क्योंकि ये नव वर्ष के पहले हफ्ते में ही होगा। ...
राशियों पर कैसा होगा प्रभाव 2019 में कुल पांच ग्रहण पड़ेंगे, इनमें से तीन सूर्य ग्रहण हैं आैर दो चंद्र ग्रहण हैं। भारत में इनमें से केवल दो के ही दिखाई पड़ने की उम्मीद है। जिसका सिलसिला वर्ष के पहले हफ्ते में 6 जनवरी को लगने वाले आंशिक सूर्यग्रहण से आरंभ हो जायेगा। क्योंकि ये प्रथम सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा इसलिए इसका आपकी राशियों पर कोर्इ प्रभाव नहीं पड़ेगा। साल में कुल तीन सूर्य ग्रहण लगेंगे। इनमें से 6 जनवरी के बाद 3 जुलार्इ को दूसरा आैर तीसरा सूर्य ग्रहण साल के अंतिम सप्ताह में 26 दिसंबर को लगेगा। कुछ रोचक तथ्य पहली बात तो ये है कि इस बार साल का आगाज आैर अंत दोनों सूर्य ग्रहण के साथ होगा। जहां पहला सूर्य ग्रहण पहले ही हफ्ते में नजर आ जायेगा बवहीं अंतिम ग्रहण अंतिम हफ्ते में होगा। इसके साथ ही आप इस आंशिक सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देख सकेंगे। ये ग्रहण उत्तर-पूर्वी एशिया और उत्तरी पैसिफिक देशों यानि जापान, कोरिया, मंगोलिया, ताइवान और रूस व चीन के पूर्वी छोर के साथ अमेरिका के पश्चिमी हिस्से में दिखेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण सुबह 5.04 बजे पर शुरू होगा और 9.18 बजे खत्म होगा। साथ ही ज्योतिष के अनुसार एक वर्ष में न्यूनतम 2 आैर अधिकतम 7 ग्रहण हो सकते हैं जिनमें से यदि दो ही ग्रहण पड़ रहे हैं तो एक सूर्य आैर चंद्र ही होगा दो के दो ग्रहण केवल चंद्र या केवल सूर्य पर नहीं हो सकते।
*केवल एक सूर्य ग्रहण दिखेगा भारत में*
पहला सूर्य ग्रहण छह जनवरी को पड़ने आंशिक सूर्य ग्रहण है आैर ये भारत में नहीं दिखेगा। इसके पश्चात दो और तीन जुलाई के बीच की रात को पूर्ण सूर्यग्रहण लगेगा। क्योंकि भारत में उस वक्त रात का समय होगा इसके चलते ये भी यहां दिखार्इ नहीं देगा। तीसरा आैर अंतिम वलयाकार सूर्यग्रहण होगा जो 26 दिसंबर 2019 को होगा। इसे भारत में देखा जा सकेगा। इस ग्रहण को देश के दक्षिणी हिस्सों में ज्यादा स्पष्ट देखा जा सकेगा, खास तौर से कन्नूर, कोझीकोड, मदुरै और त्रिशूर क्षेत्र में ये सर्वाधिक साफ नजर आयेगा।
