ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: खिड़की तोड़कर घुसे लूटेरे, घर में सोई वृद्धा को उठाकर खेत में ले गए, मारपीट के बाद जेवर लूटकर भागे, लूटेरों को पकड़ने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता जोकचन्द्र ने रहवासियों के साथ लगाया जाम, टीआई के आश्वासन के बाद खोला...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
पिपलिया स्टेशन  अजय टॉकीज मार्ग पर बीती रात्रि खिड़की तोड़कर घुसे लूटेरे घर में अकेली सोई वृद्ध महिला से मारपीट के बाद पैर के कड़े, गले क...

पिपलिया स्टेशन  अजय टॉकीज मार्ग पर बीती रात्रि खिड़की तोड़कर घुसे लूटेरे घर में अकेली सोई वृद्ध महिला से मारपीट के बाद पैर के कड़े, गले की चेन, कान के टॉप्स लूट ले गए। घायलावस्था में वृद्धा को मंदसौर जिला अस्पताल भर्ती कराया। इधर रहवासियों की सूचना पर प्रातः पुलिस अधिकारी भी पहंुचे। कांग्रेस व भाजपा नेताओं ने आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर चौपाटी मार्ग स्थित सड़क पर जाम लगा दिया, बाद में टीआई पहुचे व छह दिन में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खोला। जानकारी के अनुसार वार्ड तीन में चौपाटी, अजय टॉकीज मार्ग स्थित निवासरत नंदूबाई (85) पति रामलाल गुर्जर घर में अकेली सोई थी, सोमवार-मंगलवार की रात्रि 1 बजे करीब बदमाश लोहे की खिड़की तोड़कर घर में घुसे और नंदूबाई का मुंह दबाकर घर से निकालकर 300 फिट दूर खेत में ले गए, रहवासियों के अनुसार बदमाशों ने वारदात से पूर्व आस-पास घरों के बाहर से सांकल लगा दी, वृद्धा के चिल्लाने की आवाज आने पर लोगों के जाग जाने के बाद भी वे बाहर नही आ सके। बदमाशों ने वृद्धा के पैर के कड़े, गले की चेन व कान के टॉप्स लूटे, नथ लूटने की कौशिश भी की, इससे वह लहूलूहान हो गई। लूट की वारदात के कुछ देर बाद रहवासी व परिजन बाहर आए, खिड़की टूटी हुई देख कमरे में देखा तो नंदूबाई कमरे में नही थी, लेकिन कमरे खून बिखरा हुआ था। जब तलाश की तो वह खेत में घायलावस्था में मिली। जिसे परिजन मंदसौर जिला अस्पताल ले गए। बताया गया वारदात के कुछ देर बाद डॉयल 100 भी निकली, जिसे रहवासी हेमराज प्रजापत ने रोकाना चाहा, लेकिन चालक ने नही रोकी, इसको लेकर रहवासियों में आक्रोश देखा गया। लूट की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहंुची व पंचनामा बनाया। सुबह 9.30 बजे करीब कांग्रेस नेता श्यामलाल जोकचन्द्र, पार्षद कमल तिवारी, भूपेन्द्र महावर, मानसिंह चौहान, अनिल उस्ताद, जयेश सालवी, ललित पाटीदार, रामनिवास पाटीदार आदि पहंुचे और लूटेरों को पकड़ने की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। जाम के करीब 10 मिनिट बाद प्रातः 10 बजे टीआई नरेन्द्र यादव पहंुचे, उन्होंने 6 दिन के भीतर लूटेरों को पकड़ने का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खोला। जांच के लिए एडिनशल एसपी संुदरसिंह कनेश, एसडीओपी दिलीप बिलवाल एफएसएल अधिकारी चंदा आंजना, फिंगर प्रिट एक्सपर्ट, पुलिस डॉग स्कावायड आदि भी मौके पहंुचे। 
*लूट का मामला दर्ज*
टीआई नरेन्द्र यादव ने बताया वृद्धा के पौत्र संदीप पिता राधेश्याम गुर्जर की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 392 में लूट का मामला दर्ज किया। शीघ्र की आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है। 

About Author

Advertisement

 
Top