ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: शिक्षा मानव जीवन के कल्याण हेतु आवश्यक- भागवताचार्य शर्मा...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
कंजार्डा शिक्षा मानव जीवन के कल्याण हेतु आवश्यक है किन्तु संस्कार युक्त शिक्षा से जीवन धर्म मय बन जाता है और हम अच्छे कर्म करते हुए मो...

कंजार्डा शिक्षा मानव जीवन के कल्याण हेतु आवश्यक है किन्तु संस्कार युक्त शिक्षा से जीवन धर्म मय बन जाता है और हम अच्छे कर्म करते हुए मोक्ष को प्राप्त करते है । शिशु मंदिर में पढ़ने वाले भैया बहिन सनातन संस्कृति के रक्षक होते है । संस्कार युक्त शिक्षा के लिए अपने भैया बहिनो को सरस्वती  शिशु मंदिर में भर्ती करावे । उक्त उदबोधन भागवताचार्य रतीशचंद्र शर्मा ने सरस्वती शिशु मंदिर तलउ के रंगमंचीय कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये । कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने माँ सरस्वती का पूजन कर किया । अतिथियों का परिचय व स्वागत संयोजक मण्डल के सदस्यों ने किया । इस अवसर पर ग्राम भारती मनासा जिला समिति सदस्य युगलकिशोर व्यास ने कहा की आज सरस्वती शिशु मंदिर के कई भैया बहिन उच्च पदोपर कार्य कर राष्ट्र की सेवा कर रहे है । सांसद प्रतिनिधि कैलाश राठौर ने भी   सम्बोधित किया । इस अवसर पर भैया बहिनो  ने योग प्रदर्शन शिक्षा प्रद नाटक देश भक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब तालिया बटोरी । इस अवसर पर डाँ केएल भाटिया राजेश पाटीदार निर्मल राठौर माधवलाल राठौर मांगीलाल रावत मंचासीन थे । प्रधानाचार्य महेश खिंची कैलाश ररोतीया स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा । कार्यक्रम का सफल संचालन एव आभार प्रधानाचार्य करण सिंह चन्द्रावत ने  व्यक्त  किया ।

About Author

Advertisement

 
Top