ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: कलेक्‍टर श्री मीना ने किया मनासा में विभिन्‍न कार्यालयों का निरीक्षण,अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
मनासा 10 जनवरी 2019, कलेक्‍टर श्री राजीव रंजन मीना ने गुरूवार को उपखण्‍ड मनासा स्थित शा.क.उ.मा.वि., आंगनवाडी केंद्र, सहकारी विपणन संस्...

मनासा 10 जनवरी 2019, कलेक्‍टर श्री राजीव रंजन मीना ने गुरूवार को उपखण्‍ड मनासा स्थित शा.क.उ.मा.वि., आंगनवाडी केंद्र, सहकारी विपणन संस्‍था, महिला बाल विकास एवं मण्‍डी कार्यालयों का आकस्मि‍क निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश्‍ा दिए।कलेक्‍टर श्री राजीव रंजन मीना ने गुरूवार को मनासा में शा.क.उ.मा.विद्यालय का निरीक्षण किया । निरीक्षण दौरान वरिष्‍ठ अध्‍यापक सुश्री सुभद्रा औझा, श्री प्रमोद कुमार चौहान,  श्री घीसालाल मालवीय(उ.श्रे.अ.) कान्‍ता कछावा (अध्‍यापक),   सहायक शिक्षक श्री घीसालाल मालवीय धनश्‍याम रेकवार, श्रीमती विधा पंचारिया,  ज्‍योति गेहलोत शंभुलाल शर्मा (स.ग्रे-2) अनुपस्थित पाए गए । श्री युवराज चंदेल का मेडिकल अवकाश पाया गया। किन्‍तु स्‍वीकृत नही था। प्राचार्य द्वारा आकस्‍िमक अवकाश आवेदनों का निराकरण स्‍पष्‍ट तैयार नही किया गया । अतिथि शिक्षका प्रहलाद सिंधावानी व प्रिति छाजेड भी निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए । इस पर कलेक्‍टर ने एसडीएम को पंचानामा बनाकर आवश्‍यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर श्री मीना ने मनासा में आंगनवाडी केन्‍द्र क्रमांक 15 का भी निरीक्षण किया जहां सांची मीठा सुगंधित स्किम्‍ड पाउडर जिसकी जारी तिथि एक अक्‍टूबर 2018  व अंतिम तिथि 30 नवम्‍बर 2018 थी। वो आंगनवाडी केन्‍द्र पाया गया । मौके पर कुन्ति माटा आंगनवाडी कार्यर्क्‍ता उपस्‍िथत पाई गई। सांची का पैकेट सीलबंद पाया गया, एक्‍सपाईरी डेट का सांची दुग्‍ध पाउडर मिलने पर एसडीएम ने पंचनामा बनाया। कलेक्‍टर ने महिला बाल विकास कार्यालय मनासा का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण दौरान कार्यालय में श्रीमती किरण कामदार, गंगा रावत, विजयलक्ष्‍मी कारपेटंर एवं किरण खिंची उपस्थित पाई गई, जबकि कृष्‍णा मोदी, इन्‍दू सोनी, वंदना गुडगेला, हेमलता व्‍यास, रानी आर्य, सौरभ परिहार(बी.पी.ए.) द्वारा एक जनवरी 2019 से ही उपस्थिति के हस्‍ताक्षर नहीं करना पाया गया। कलेक्‍टर श्री मीना ने सहकारी विपणन संस्‍था, मनासा का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण दौरान कैलाश भाटी एक जनवरी 2019 से अनुपस्थित, राजेन्‍द्र व्‍यास, रमेशचंद्र माली, शंभुसिंह भी एक जनवरी 2019 से अनुपस्थित पाये गये तथा देवीप्रसाद तिवारी 5 जनवरी 2019 से, नरेन्‍द्र पाटीदार 5 जनवरी 2019 से व राजू जोशी 9 जनवरी व 10 जनवरी 2019 को अनुपस्थित पाये गये। कलेक्‍टर ने निरीक्षण दौरान अनुपस्थित सभी कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश एसडीएम को दिए। कृषि‍ उपज मण्‍डी मनासा के औचक निरीक्षण के दौरान कृषि‍ उपज मण्‍डी में गंदगी पाई गई। सफाई हेतु मण्‍डी अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिए गए तथा शेड में माल को हटाने व किसानों की उपज के लिए शेड खाली रखने के निर्देशित किया। मण्‍डी की केंटीन में किसानों के लिए बनाये जा रहे भोजन की गुणवत्‍ता एवं सफाई के निर्देश दिये। कलेक्‍टर ने किसानों को भोजन थाली में देने के निर्देश दिए। शुद्ध पेयजल उपलब्‍ध कराने के भी निर्देश दिए गए। पेयजल टंकी साफ सफाई हेतु पाबंद किया। इस निरीक्षक के दौरान एसडीएम श्री पीएल देवडा एवं तहसीलदार श्री अजय हिंगे भी उपस्थित थे।

About Author

Advertisement

 
Top