ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: 10 फरवरी से होगी युवा स्वाभिमान योजना लागू ,मनरेगा की तर्ज पर शहरी युवाओं को मिलेगा रोजगार .....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
सरकार का एक और वचन हुआ पूरा    -भगत वर्मा नीमच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्यप्रदेश के विकास के साथ-साथ कांग्रेस के घोषणा-पत्र...

सरकार का एक और वचन हुआ पूरा    -भगत वर्मा
नीमच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्यप्रदेश के विकास के साथ-साथ कांग्रेस के घोषणा-पत्र मे किये गये वचनों को पूरा करने का काम तेजी से कर रहे हैं। इसी वचन पत्रा के तहत प्रदेश मे सबसे पहले किसानों का दो लाख का ऋण माफ किया गया तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 25000 की राशि बढाकर 51000 रूपये की गई तथा किसानों का बिजली का बिल आधा किया गया। कांग्रेस के वचन-पत्र के अनुसार  10 फरवरी को मध्यप्रदेश मंे प्रदेश के शिक्षित युवा बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए युवा स्वाभिमान योजना लागू हो रही है। इस योजना मे मनरेगा की तर्ज पर युवाओं को रोजगार मिलेगा। योजना की जानकारी देते हुए नीमच जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत शहर के शिक्षित युवा बेरोजगारों को 100 दिन का रोजगार मिलेगा, जिसकी प्रक्रिया आज से प्रारंभ की जा रही है। और इसी के दौरान उन्हे कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जावेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि मध्यप्रदेश का भविष्य युवा शक्ति के हाथों में  है। अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिये मध्यप्रदेश सरकार ने औद्योगिक नीति मे बदलाव किया है। युवा स्वाभिमान योजना के तहत युवाओ को उनकी पसंद के रोजगार के अनुसार प्रशिक्षित किया जावेगा। श्री वर्मा ने बताया कि प्रदेश मे युवा बेरेाजगारों को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपना एक और वचन पूरा किया है। यह योजना शहरी युवाओ के लिये मील का पत्थर साबित होगी। छिंदवाडा माॅडल की तर्ज पर यह योजना तैयार की गई है। युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार का यह एक बडा ऐतिहासिक कदम है। 10 फरवरी से शहरी बेरोजगार युवाओं का नगरीय निकायों मे पंजीयन प्रारंभ होगा। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा देश के इतिहास मे पहली बार प्रदेश सरकार द्वारा शहरी बेरोजगारों के लिये यह कार्यक्रम तैयार किया गया है। यह योजना निश्चित रूप से युवाओं के लिये मील का पत्थर साबित होगी।

About Author

Advertisement

 
Top