ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: स्वाइन फ्लू ने लिया खतरनाक रुप, भारत में अब तक 250 से ज्यादा लोगों की मौत...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
नीमच देशभर में स्वाइन फ्लू से इस साल अब तक 250 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी से पिछले तीन दिनों में ही गुरुवार तक 30 और ...

नीमच देशभर में स्वाइन फ्लू से इस साल अब तक 250 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी से पिछले तीन दिनों में ही गुरुवार तक 30 और लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार तक इस बीमारी से सबसे अधिक 96 मौत राजस्थान में हुई है। इसके बाद गुजरात में 54 लोगों की जान जा चुकी है।
अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, पंजाब में 300 से अधिक लोग स्वाइनफ्लू की चपेट में हैं जबकि 30 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं। दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 1409 मामलों में छह लोगों की मौत हो चुकी है। हरियाणा में 589 लोग इस जानलेवा बीमारी की चपेट में है जबकि इस बीमारी से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

About Author

Advertisement

 
Top