भोपाल में बुधवार रात को कटारा हिल्स, साकेत नगर, अवधपुरी समेत कई इलाकों में बारिश होने से मौसम बदल गया। वहीं ग्वालियर के 20, सतना के 4 गांवों मेंं ओले गिरने और गुना, भिंड में बारिश होने से हवा में ठंडक घुल गई। आगर-मालवा और कानड़ में बूंदाबांदी हुई। वहीं उज्जैन में बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक पीएन बिरवा ने बताया कि राजस्थान के आसपास हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। अरब सागर से नमी आ रही है। इससे मौसम बदल गया है।
अब आगे क्या:- गुरुवार को भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों के जिलों में एवं होशंगाबाद, बैतूल, रतलाम, मंदसौर, नीमच जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।
