ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: खाने पीने के नाम पर बाजारों में बिकता मिलावटी और खराब किस्म की सामग्री या ये कहा जा सकता है धीमा जहर....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
मंदसौर जिला प्रशासन के निर्देशों से सड़क सुरक्षा यातायात सप्ताह चलाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क पर होने वाली दुर्घटना से आ...


मंदसौर जिला प्रशासन के निर्देशों से सड़क सुरक्षा यातायात सप्ताह चलाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क पर होने वाली दुर्घटना से आम नागरिकों को बचाने के लिए नियम और कायदे बताए जा रहे है ताकि किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना में किसी की जान ना जाए ये प्रशाशन द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है
लेकिन सिर्फ इसी से आम नागरिकों को सुरक्षा नहीं मिलती है क्युकी आज आम नागरिकों की जान को सबसे ज्यादा खतरा बाजारों में बिकने वाली खाद्य सामग्री से है जो बहुत ही घटिया किस्म की इस्तेमाल की जा रही है या ये कहा जा सकता है की आम जनता को बाजारों में खाने पीने के नाम पर धीमा जहर परोसा जा रहा है जिसके कारण बहुत से लोग हार्ट अटैक की मौत के शिकार हुवे है जिसका जिम्मेदार कोन?
जिला प्रशासन को ऐसी मुहिम चलाना चाहिए कि खाने पीने के नाम पर जो धीमा जहर बाजारों में बिक रहा है उसकी रोकथाम करना चाहिए और ऐसे दुकानदार के ऊपर जांच करवाकर कार्यवाही करना चाहिए इसके लिए जिला प्रशाशन द्वारा खाद्य विभाग को निर्देशित करके खाद्य सुरक्षा सप्ताह भी चलवाना चाहिए ताकि आम नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उनकी सुरक्षा की जा सके और बाजारों में बिकने वाली खराब और मिलावटी सामग्री से आम जनता को राहत मिले

About Author

Advertisement

 
Top