ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: रेगर समाज नव वर्ष मिलन समारोह में रैगर समाज के महापुरुष स्वामी आत्माराम जी लक्ष्य की तस्वीर और जीवनी समिति को भेंट...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
नीमच रेगर समाज नववर्ष मिलन समारोह आज दिनांक 03/02/2019 रविवार को सकल चौकी पंचायत आमद मेवाड़ मालवा भादवा माता में आयोजीत किया गया । सर्...

नीमच रेगर समाज नववर्ष मिलन समारोह आज दिनांक 03/02/2019 रविवार को सकल चौकी पंचायत आमद मेवाड़ मालवा भादवा माता में आयोजीत किया गया । सर्वप्रथम भादवा माता,रैगर समाज के क्रांतिकारी संत स्वामी आत्माराम जी लक्ष्य ,डॉ भीमराव अंबेडकर  के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई व वरिष्ठ जनों का  सम्मान  किया गया। कनघट्टी से स्व. बसंतीलाल जी आर्य के छोटे भाई घनश्याम बाकोलिया ओर सुपुत्र मनीष बाकोलिया द्वारा रैगर समाज के महापुरुष स्वामी आत्माराम जी लक्ष्य की 2 तस्वीरें और जीवनी समिति को भेंट की गई । उसके बाद निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें सर्वप्रथम - सामाजिक कार्यक्रमों में कपड़ा प्रथा को पूर्णत  बंद करना ,मृत्यु भोज  पुर्णत: प्रतिबंध करना या  कार्यक्रम को सीमित करना ,आने वाले समय में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं परिचय सम्मेलन करवाना विषयो पर चर्चा की गई । नीमच में शिक्षा के क्षेत्र में विकास हेतु छात्रावास आवंटन करने पर चर्चा अंतर्जातीय विवाह पर चर्चा व धर्मशाला में निर्माण कार्य पर चर्चा की गई  । कार्यक्रम में सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए ।मुख्य अतिथि के तौर पर आए राजसमंद से  रेगर युवा शक्ति के अध्यक्ष  मांगीलाल सक्करवाल ने  कहा कि समाज में सर्वप्रथम शराब पर पाबंदी होनी चाहिए वह छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक पढ़ाना चाहिए इससे हमारा समाज आगे बढ़ सकता है और समाज में लगातार कार्यक्रम होनी चाहिए आपने जो मुझे बुलाया मेरा सम्मान किया उसके लिए मैं आपका बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं एवं उन्होंने ये भी कहा कि अगर नीमच में समाज का छात्रावास बनता है तो मैं 11000 रु सहयोग की घोषणा करता हु । बाबूलाल  चंगेरीवाल ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को एकजुट होकर काम करना पड़ेगा ना कि एक दूसरे की टांग खींचना समाज को हम एक विकास की ओर आगे बढ़ाना चाहते हैं जिसमें आप सभी युवाओं को साथ देना पड़ेगा उन्होंने बाबा साहब  के ऊपर प्रकाश डाला. इस अवसर पर समिति ने नव वर्ष कैलेंडर का भी विमोचन ओर वितरण किया ।
 रेगर समाज भादवा माता के अध्यक्ष लख्मीचंद गंधवाल, रेगर युवा प्रकोष्ठ के मंदसौर जिला अध्यक्ष प्रवीण  बकोलिया,  प्रदेशयुवा कार्यकारिणी सदस्य आर्य दिलीप मान्दोरिया, महेश मेवलिया ,धीरज  मंडोरिया इस सभी ने कार्यक्रम को संबोधित किया
रेगर युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बाबूलाल मान्दोरिया ,भादवा माता समिति सचिव सत्यपाल बरंडिया कोषाध्यक्ष मनीष  मान्दोरिया,   कनघट्टी सरपंच प्रतिनिधि  मनीष बकोलिया पूरणमल गंधवाल  देवीलाल  पलिया, गोपाल , रामपुरा समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल रेगर , ईश्वर उज्जैनिया ,नानू राम  हिनोनिया रमेश खटनावलिया,लखन उज्जैनिया, दिपक रेगर गणेश आर्य ,पवन रेगर ,गजेंद्र पंकज, रामस्वरूप , व महिलाएं एवं समाज जन उपस्थित थे कार्यक्रम का समापन सह भोज के साथ हुआ 
 कार्यक्रम का संचालन सुरेश मान्दोरिया ने किया व आभार रेगर समाज भादवा समिति अध्यक्ष लख्मीचंद जी गंधवाल ने माना मिलन समारोह उत्साह पूर्वक सफल हुआ ।

About Author

Advertisement

 
Top