नीमच म•प्र•तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष कन्हैयालाल लक्षकार ने बताया कि फरवरी माह में सभी कर्मचारियों को आयकर गणनापत्र आहरण अधिकारियों को प्रस्तुत करना होते है । इसके अभाव में वेतन आहरण नही हो सकता है ।आयकर गणनापत्र भरने के लिए प्रमाणित वार्षिक वेतन पर्ची की आवश्यकता होती है जो निशुल्क उपलब्ध करवाने की जवाबदारी आहरण अधिकारियों की है । कतिपय आहरण अधिकारी इसके लिए अवैध वसूली करते है जो गलत है । म•प्र•तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ प्रदेश के समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों से मांग करता है कि सभी कर्मचारियों को प्रमाणित वार्षिक वेतन पर्ची निशुल्क उपलब्ध कराए ताकि समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित हो सके । जिन अधिकारियों ने वार्षिक वेतन पर्ची उपलब्ध कराने में तत्परता दिखाई उनका धन्यवाद ज्ञापित करते है ।
आहरण अधिकारी आयकर गणनापत्र के लिए प्रदेश कर्मचारियों को प्रमाणित वार्षिक वेतन पर्ची निशुल्क उपलब्ध कराए...