नीमच पुलिस ग्राम पंचायतों को हेलमेट देगी। इनका उपयोग ग्रामीण निशुल्क कर सकेंगे, लेकि न उपयोग होने के बाद हेलमेट पुनः ग्राम पंचायत को लौटना होगा ताकि अन्य व्यक्ति इनका उपयोग कर सके। यह योजना यातायात सप्ताह के मंच से सामने आई। एसपी की इस योजना पर विधायक और कलेक्टर ने सहमति भी दी। विधायक ने इसके लिए अपनी निधि से 2 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इस योजना के क्रियान्वयन के संबंध में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
फोर जीरो चौराहा पर सोमवार सुबह यातायात सप्ताह की शुरुआत हुई। इस अवसर एसपी राके श कु मार सगर ने दुर्घटना से बचने और लोगों को जिंदगी बचाने के लिए ग्राम पंचायतों को 20-20 हेलमेट देने की बात कही। उन्होंने शुरुआत में हेलमेट को न्यूनतम शुल्क पर कि राए पर देने की बात कही, लेकि न कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने इन्हें निशुल्क रखने का सुझाव दिया। मंच पर ही इस पर सहमति भी बन गई और नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने अपनी निधि से 2 लाख रुपए देने का ऐलान कर दिया। इसके बाद पुलिस विभाग योजना को क्रियान्वित करने की दिशा में आगे बढ़ चुका है।
*प्रदेश का पहला प्रयोग होगा:-*
नीमच पुलिस यदि ग्राम पंचायतों को हेलमेट मुहैया कराती है। इसके बाद यह योजना शुरू करती है तो उपयोग के लिए हेलमेट देने की यह प्रदेश की संभवतः पहली योजना होगी।
