ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: भादवामाता मंदिर परिसर क्षेत्र के आसपास गंदगी पाए जाने पर कलेक्टर ने सरपंच सचिव को लगाई लताड़....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
नीमच कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने भादवामाता में नवनिर्मित आस्था भवन के निरीक्षण के दौरान आस्था भवन परिसर में यत्र-तत्र गंदगी पाये जाने ...


नीमच कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने भादवामाता में नवनिर्मित आस्था भवन के निरीक्षण के दौरान आस्था भवन परिसर में यत्र-तत्र गंदगी पाये जाने पर सरपंच एवं सचिव से कहा कि, ऐसा प्रतित हो रहा है कि, परिसर में लोग खुले में शौच कर रहे है, उन्होने कहा कि, यदि पंचायत ओ. डी. एफ. घोषित हो गई है तो फिर खुले में शौच क्यों हो रही है। सरपंच और सचिव ओ. डी. एफ. घोषित होने के बाद निरंतर फॉलोअप कर खुले में शौच को प्रभावी ढंग से रोक लगाने का प्रयास करें। 
कलेक्टर एवं एस. पी. ने भादवामाता मंदिर परिसर के पूर्व में स्थित सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण किया और सुलभ शौचालय में पदस्थ कर्मचारी उनकों संस्थान से मिलने वाले मानदेय आदि की जानकारी ली तथा सुलभ शौचालय में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
*पीने का पानी नहीं मिलता, गंदगी बनी रहती है, अच्छा खाना नहीं मिलता, भादवा माता में भक्तों ने की कई शिकायतें* 
जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक भादवा माता पहुंचे जहां निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रशासन और पुलिस प्रशासन के दोनों कप्तानों से कई मामलों को लेकर शिकायत की जिसमें सबसे अधिक शिकायतें हैं गंदगी को लेकर फिर पीने का पानी नहीं मिलने को लेकर साथ ही अच्छा खाना नहीं मिलने को लेकर थी।

About Author

Advertisement

 
Top