ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: जावद पुलिस को मिली दो बड़ी सफलता...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
नीमच। जिला पुलिस ने मुखबिर सूचना पर मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। जावद थाना पुलिस ने डिकेन मोरवन आम रोड पर ब...

नीमच। जिला पुलिस ने मुखबिर सूचना पर मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। जावद थाना पुलिस ने डिकेन मोरवन आम रोड पर बाइक को रोकर तलाशी के दौरान 22 किलो 200 ग्राम अफीम भारी मात्रा में जब्त की है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 33 लाख रुपए है। 
वहीं दूसरी और रतनगढ पुलिस ने मनासा की तरफ आ रहे ट्रक को रोककर उसकी तलाशी के दौरान ट्रक के फर्श के नीचे डोडाचूरा भरकर ले जा रहे  ट्रक से 350 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त कर आरोपी ट्रक चालक को पकड़ा है।
डीकेन चौकी प्रभारी रामपाल सिंह राठौर ने मुखबिर की सूचना पर एक मिनी ट्रक जिसका नंबर आरजे 14 जीडी 7727 है, वह मनासा तरफ से कन्जार्डा, डीकेन, सिंगोली होकर राजस्थान की तरफ जाने वाला है। नाकाबंदी कर ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान मिनीट्रक में हाईड्रोलिक सिस्टम कर नीचे के तले में टैंक बनाकर उसमे अवैध डोडाचूरा छुपाकर ले जाया जा रहा था। यहां से १४ प्लास्टिक कट्टो से करीब 350 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त किया गया है। वहीं आरोपी ट्रक चालक राजस्थान के जिला जोधपुर ग्राम विश्रोई की ढाणी लुणावास निवासी पप्पाराम पिता काचबराम विश्रोई को गिरफ्तार किया है।

About Author

Advertisement

 
Top