ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: जिले के उद्योगों में स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध करवाएं- श्री मीणा....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
नीमच जिले के स्‍थापित उद्योगो में स्‍थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्‍हें रोजगार उपलब्‍ध कराये। साथ ही नीमच जिले के आई.टी.आई. उत्‍ती...

नीमच जिले के स्‍थापित उद्योगो में स्‍थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्‍हें रोजगार उपलब्‍ध कराये। साथ ही नीमच जिले के आई.टी.आई. उत्‍तीर्ण, पोलिटेक्निक डिप्‍लोमा प्राप्‍त युवाओं को अपने उद्योग में भ्रमण करवाकर उनका कौशल विकास भी करें, ताकि वे रोजगार प्राप्‍त आत्‍मनिर्भर बन सकें। यह बात कलेक्‍टर श्री राजीव रंजन मीना ने शुक्रवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिले के उद्योगपतियों की बैठक में कही। बैठक में महाप्रबंधक उद्योग श्री मंगल रेकवार, पोलिटेक्निक प्राचार्य श्रीमती माधवी जाधव, आई.टी.आई प्राचार्य एवं उद्योग संघ के पदाधिकारी एवं उद्योग पति उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर श्री मीना ने कहा कि सभी उद्योगपति अपने-अपने उद्योग की आवश्‍यकता का आंकलन कर ले और आई.टी.आई. पोलिटेक्निक कॉलेज से समन्‍वय कर जिले के पात्र युवाओं को अपने उद्योग में रोजगार प्रदान करे। उद्योग संघ के श्री प्राशांत मित्‍त ने सुझाव दिए कि नीमच जिले में लगभग 2 हजार सदस्‍य है, उद्योग धंधे में 2 हजार लगभग कर्मचारी, श्रमिक आदि कार्यरत है, उनको स्‍थानीय स्‍तर पर कर्मचारी राज्‍य बिमा के तहत उपचार की सुविधा नहीं है। उनके लिए स्‍थानीय स्‍तर पर कर्मचारी राज्‍य बिमा की शाखा खौलेने के प्रयास किए जाएं जिससे कि उन्‍हे उपचार की सुविधा उपलब्‍ध हो सके। उद्योगपतियों ने औद्योगिक क्षेत्र में न.पा. की ओर से साफ सफाई स्‍ट्रीट लाईट आदि की सुविधा उपलब्‍ध कराने का सुझाव दिए। आई.टी.आई. में स्‍थानीय उद्योगों की मांग के अनुसार व्‍यावसाईक कोर्स प्रारम्‍भ करवाये और छात्रों को प्रशि‍क्षित करने का सुझाव दिया।

About Author

Advertisement

 
Top