ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: कुएं में मिली लाश के मर्डर की गुत्थी सुलझाई मनासा पुलिस ने, गला दबाकर की हत्या तीन आरोपी गिरफ्तार....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
मनासा। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र सिंह पवार के मार्गदर्शन में मनासा एसडीओपी आरसी भाकर और टीआई...


मनासा। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र सिंह पवार के मार्गदर्शन में मनासा एसडीओपी आरसी भाकर और टीआई किशोर पाटनवाला के निर्देशन में मनासा पुलिस टीम ने 5 दिन पूर्व हुई 17 वर्षीय बालक की मडर मिस्ट्री सुलझाई। 3 आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में, साथ ही मृतक की स्कूटी टी-शर्ट एवं जैकेट जप्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश पिता नाथू लाल बांछड़ा अपने घर से 7 फरवरी को लापता हो गया था जिस पर मनासा पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों को ढूंढ रही थी वही आरोपियों द्वारा 20 लाख की फिरौती की मांग की गई थी इस बीच 11 फरवरी को गुम हुए दिनेश की लाश कुएं से बरामद हुई जिस पर ग्रामीणों ने मनासा थाने पर जमकर हंगामा किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह पवार एवं एसडीओपी आरसी भाकर ने ग्रामीणों का आश्वासन दिलाया कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मनासा टीआई किशोर पाटनवाला और उनकी टीम ने सघनता से जांच करते हुए संदेह पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया और कड़ी पूछताछ पर तीनों आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार किया।और पुलिस को बताया की पुरानी रंजिश के चलते बदला लेने की भावना से आरोपी कमल कुशवाहा पिता तुलसीराम कुशवाह उम्र 30 वर्ष, बबलू पिता तुलसीराम कुशवाह उम्र 21 वर्ष,एवं 1 अन्य आरोपी ने पूरी घटना को अंजाम दिया। मृतक दिनेश को गला घोटकर मारा। आरोपियों को गिरफ्तार करने में मनासा पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

About Author

Advertisement

 
Top