ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: सट्टा अंक लिखते दो आरोपी गिरफ्तार....
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
नीमच जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर के निर्देशन में जीरन थाना प्रभारी के सी चौहान सहित टीम ने आज सट्टा अंक लिखते दो आरोपियो को गिर...

नीमच जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर के निर्देशन में जीरन थाना प्रभारी के सी चौहान सहित टीम ने आज सट्टा अंक लिखते दो आरोपियो को गिरफ्तार किया I पहली कार्यवाही में बस स्टैण्ड के पास नगर परिषद के यहां से मदनलाल पिता रतनलाल भट्ट उम्र 64 वर्ष निवासी जीरन को गिरफ्तार कर 1080 रूपये नगद,मोबाईल व सट्टा उपकरण जब्त किए, बताया जाता है कि आरोपी जीरन के ही किसी पत्रकार का रिश्तेदार है, उक्त पत्रकार ने कुछ वर्ष पूर्व जीरन पुलिस पर जुआंरियो को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया था I टी आई चौहान ने बताया कि आरोपी पर काफी समय से निगाह रखी जा रही थी, और आज आरोपी को पुलिस ने निष्पक्ष कार्यवाही करते हुए दबोच लिया I वहीं दूसरी कार्यवाही में अरनिया बोराना से  लालाराम पिता गोपीचंद गुर्जर उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर सट्टा उपकरण व 1535 रुपये नगदी जब्त किए गए I दोनों प्रकरणो में पुलिस ने सट्टा अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया।

About Author

Advertisement

 
Top