आरटीओ विभाग के लापरवाही का इंटरव्यू लेने गए पत्रकार के साथ अधिकारी ने की अभद्रता
नीमच जिले में अंडर लोड ओवरलोड के काले कारोबार पर सवाल पूछने पर नीमच आरटीओ बरखा गोड भड़क गई और कहने लगी कि यह मामला सीक्रेट है फिर मोबाइल कैमरा छीनने लगी और पत्रकारों से अभद्रता की । आज जिले के पत्रकार जिला कलेक्टर से मिलेंगे और कलेक्टर को शिकायत करेंगे ।
मामले में अपना नीमच संपादक संजय यादव ने बताया कि आरटीओ की शिकायत और अभद्रता की वीडियो क्लिपिंग भोपाल मुख्य सचिव, परिवहन सचिव सहित विभिन्न अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भेजी जा रही है ।
