ad

 

महेश वर्मा महेश वर्मा Author
Title: बेटियो ने किया गांव का नाम रोशन,ख़ुशी से झूम उठा गांव फूल माला पहनाकर किया भव्य स्वागत...
Author: महेश वर्मा
Rating 5 of 5 Des:
नीमच जिले के मनासा तहसील के गांव हाड़ी पिपलिया व् बर्डिया की बेटियों ने पूरे देश में अपने गांव का नाम रोशन किया व् सबको बता दिया की लड़क...


नीमच जिले के मनासा तहसील के गांव हाड़ी पिपलिया व् बर्डिया की बेटियों ने पूरे देश में अपने गांव का नाम रोशन किया व् सबको बता दिया की लड़कियां भी इस देश में किसी से कम नही है बेटिया किसी भी समाज से क्यों ना हो अपने हुनर से किसी भी मुकाम पर पहुँच जाती है ऐसा ही कुछ हाड़ी पिपलिया की बाछड़ा समुदाय की बेटी टीना पिता मुकेश सोलंकी ने करके दिखाया टीना का चयन नायाब तहसीलदार के लिए हुआ है जिसकी खबर सुनते ही पूरा गांव व् परिवारजन ख़ुशी से झूम उठे उनके साथ ही बर्डिया की बाछड़ा समुदाय की बेटी सोनालिका पिता विक्रम सोलंकी और नंदनी पिता अमरलाल मालवीय का चयन साफ्टवेयर इंजीनियर बेंगलोर में हुआ है दोनों गांव की बेटियों ने अपने गांव का नाम पुरे देश में रोशन किया गांव के नागरिकों और सरपंच द्वारा बेटियो का भव्य पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी बेटियों ने सबको यह बता दिया की नारी शक्ति भी किसी से कम नही अपने लक्ष्य से ना भटक कर अपने मुकाम तक पहुची और अपने माता पिता और नगर का नाम पुरे देश में गोरवंतीत किया तीनो चयनित लड़कियों ने अपने समाज को भी यह संदेश दिया कि इस समाज को जो हमेशा से हीन भावनाओ से देखा जाता रहा है अगर उचित मार्गदर्शन और हौसला मिले तो हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है।


About Author

Advertisement

 
Top